फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   three player og sai acadamy selected for distric turnament

सांई क्रिकेट अकादमी के तीन खिलाड़ी जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

Thu, 09 Dec 2021 07:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
three player og sai acadamy selected for distric turnament
जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए सांई अकेडमी के तीन खिलाड़ी। - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। रामपुर की सांई क्रिकेट अकादमी के तीन युवा खिलाड़ियों का चयन इंटर डिस्ट्रिक सीनियर चैंपियनशिप के लिए हुआ है। इसमें अकादमी के पृथ्वीराज, सुरजीत कुमार और शुभम नेगी शामिल हैं। तीनों युवाओं के चयन से अकादमी सहित खिलाड़ियों के अभिभावकों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

अकादमी के कोच साहिल सानी ने तीनों खिलाड़ियों के चयन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब ये खिलाड़ी रणजी ट्राफी के चयन के लिए जिला स्तरीय प्रतियोगिता में खेलेंगे। प्रतियोगिता में 12 जिलों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसके बाद प्रदेश से एकमात्र रणजी ट्रॉफी के लिए टीम चुनी जाती है। ऐसे में अगर ये खिलाड़ी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करेंगे तो निश्चित तौर से सभी का भविष्य उज्ज्वल हो सकता है। इसके लिए सभी को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है।
विज्ञापन

सानी ने कहा कि यह पहला मौका नहीं है, जब इस अकादमी से युवा खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इससे पहले भी अकादमी से दो खिलाड़ी निकिता और ललिता का चयन सीनियर वुमेन क्रिकेट टीम के लिए हो चुका है। सांई अकादमी से युवा खिलाड़ियों को तराशा जा रहा है। कोच सानी ने कहा कि वह युवाओं को क्रिकेट की बारीकियों को पूरी तरह अवगत करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व क्षेत्र में ऐसी कोई अकादमी नहीं थी, जिससे यहां का हुनर बाहर नहीं निकल पा रहा था, लेकिन जबसे यहां पर अकादमी खोली गई है, तबसे युवाओं में क्रिकेट की बारीकियों को सीखने का उत्साह बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि तीन खिलाड़ियों का चयन होना अकादमी और खिलाड़ियों के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed