फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Three panchayats in Kotkhai in Red Zone

Rampur Bushahar News: कोटखाई की तीन पंचायतों में बढ़ा चिट्टे का नेटवर्क, रेड जोन में शामिल

Thu, 24 Sep 2026 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Three panchayats in Kotkhai in Red Zone
कोटखाई में एसडीएम गुरमीत नेगी लोगों को जागरुक करते हुए। संवाद
प्रशासन और पुलिस ने तेज किया अभियान, युवाओं को किया जा रहा जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)।
कोटखाई उपमंडल की तीन पंचायतों दरकोटी, देवरी खनेटी और रतनाड़ी में चिट्टे के सेवन और इससे जुड़े नेटवर्क के बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। पुलिस और प्रशासन ने नशे के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है। क्षेत्र में आए दिन नशे से जुड़े मामले सामने आ रहे हैं। वीरवार को एसडीएम गुरमीत नेगी पंचायत स्तर पर ग्रामीणों, युवाओं और महिला मंडलों को नशे के खिलाफ किया। एसडीएम ने बताया कि कोटखाई की तीन पंचायतें ‘रेड जोन’ में हैं। इन पंचायतों में चिट्टे का बढ़ता नेटवर्क चिंता का विषय है।प्रशासन ने परिजनों से बच्चों की गतिविधियों और व्यवहार में बदलाव पर नजर रखने की अपील की है। महिला मंडलों को भी संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तुरंत पुलिस या प्रशासन को देने के लिए कहा गया है। प्रशासन का कहना है कि नशे के खिलाफ लड़ाई में पंचायतों, महिला मंडलों और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। दरकोटी पंचायत में सामने आए कई मामलों में बाहरी क्षेत्रों से आए लोगों की संलिप्तता पाई गई है। इन लोगों को पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत पकड़ा गया है। ऐसे मामलों से स्थानीय लोगों में भी चिंता बढ़ी है। पुलिस ने भी चिट्टे के बढ़ते मामलों को देखते हुए कार्रवाई तेज कर दी है। प्रशासन दरकोटी, देवरी खनेटी और रतनाड़ी पंचायतों में लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है। इन अभियानों में एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार ग्रामीणों के साथ संवाद कर रहे हैं। वे नशे के दुष्प्रभावों और इससे बचाव के तरीकों के बारे में जानकारी दे रहे हैं। अभिभावकों से विशेष रूप से अपील की गई है कि बच्चों के व्यवहार, दिनचर्या या संगत में अचानक बदलाव पर गंभीरता से ध्यान दें। कोटखाई क्षेत्र में चिट्टे के बढ़ते मामलों के मद्देनजर पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। नशे की तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार धरपकड़ की जा रही है। बाहरी क्षेत्रों से आए लोगों की संलिप्तता सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भी चिंता बढ़ गई है। क्षेत्र में बढ़ते नशे के मामलों को लेकर अभिभावक भी चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed