{"_id":"611008a78ebc3e7d1c183c98","slug":"three-hariyana-youngster-arrested-with-charas-near-behena-annu-kullu-rampur-hp-news-sml3797436131","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनी में चार किलो चरस के साथ हरियाणा के तीन लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनी में चार किलो चरस के साथ हरियाणा के तीन लोग गिरफ्तार
विज्ञापन
three hariyana youngster arrested with charas near behena annu kullu
आनी (कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश कुल्लू जिले में पुलिस थाना आनी की टीम ने नेशनल हाईवे-305 पर हरियाणा नंबर की एक कार से 4 किलो 30 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस थाना आनी में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार लूहरी पुलिस चौकी की टीम ने मुख्य आरक्षी प्रीतम सिंह की अगुवाई में बेहना के समीप नाका लगाए हुए थी। इस दौरान हरियाणा नंबर की कार को तलाशी के लिए रोका गया। इसमे तीन लोग सवार थे।
जब पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो बोनट को खोलने पर बैटरी के पास एक बैग में 4 किलो 30 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने इस मामले में हरियाणा के तीनों आरोपियों चालक विरेंद्र सिंह 35 निवासी गांव एवं नोलथा तहसील ईसराणा, जोगिंद्र सिंह निवासी डा. डाहर तहसील जिला पानीपत और श्यामलाल निवासी वीपीओ नोलथा तहसील ईसराणा को एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर जानने की कोशिश कर रही है कि वह चरस की यह खेप कहां से लेकर आए थे।
विज्ञापन
एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि रविवार को हरियाणा नंबर की कार से 4 किलो 30 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।