फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Three feet of snowfall on Jalori land has cut off Ani from Kullu

Rampur Bushahar News: जलोड़ी जोत पर बर्फबारी ने बढ़ाई मुश्किल, पैदल करना पड़ रहा पांच किलोमीटर का जोखिमभरा सफर

Tue, 27 Jan 2026 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jan 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
जलोड़ी जोत पर तीन फीट बर्फबारी से आनी का कुल्लू से कटा है संपर्क
विज्ञापन

. पैदल नहीं चलने वाले लोग 100 किलोमीटर लंबा रास्ता तय करके पहुंच रहे मुख्यालय

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी(कुल्लू)। जलोड़ी जोत में लगातार हो रही बर्फबारी ने एक बार फिर आनी क्षेत्र का जिला मुख्यालय कुल्लू से सीधा संपर्क काट दिया है। जलोड़ी जोत पर कुल मिलाकर करीब तीन फीट बर्फ जम चुकी है। इसके चलते राष्ट्रीय राजमार्ग-305 पूरी तरह से यातायात के लिए अवरुद्ध हो गया है। सीजन की पहली बर्फबारी के दौरान जलोड़ी जोत क्षेत्र में करीब ढाई फीट बर्फ गिरी थी। इसके बाद मंगलवार को क्षेत्र में करीब आधा फीट और बर्फबारी हुई, जिससे हालात और ज्यादा बिगड़ गए। बर्फबारी के चलते एनएच-305 पहले से ही बंद पड़ा था। हालांकि, आनी की ओर से खनाग से जलोड़ी जोत तक सड़क को एनएच प्राधिकरण ने छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया था, लेकिन मंगलवार को एक बार फिर जलोड़ी जोत में करीब आधा फीट ताजा बर्फबारी हो गई। इसके बाद सड़क दोबारा अवरुद्ध हो गई और अब क्षेत्र में कुल तीन फीट बर्फ जमा हो चुकी है। सड़क बंद होने से आनी क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुल्लू जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए क्षेत्रवासी मजबूरी में पैदल सफर करने को विवश हैं। लोग जलोड़ी जोत पार कर सोजा तक करीब पांच किलोमीटर का जोखिम भरा पैदल सफर तय कर रहे हैं। बर्फ से ढके रास्तों पर पैदल चलना खतरे से खाली नहीं है, इसके बावजूद लोग वर्षों से मजबूरी में यह सफर करते आ रहे हैं। वहीं, जो लोग पैदल यात्रा करने में असमर्थ हैं, उन्हें कुल्लू पहुंचने के लिए करीब 100 किलोमीटर लंबा रास्ता वाया रोहांडा–सुंदरनगर होकर तय करना पड़ रहा है। इससे समय और आर्थिक बोझ दोनों बढ़ गए हैं। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से सड़क को जल्द बहाल करने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed