Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Three-day Jatru festival begins in Bhavnagar

Rampur Bushahar News: भावानगर में तीन दिवसीय जातरू उत्सव शुरू

Mon, 06 Oct 2025 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Three-day Jatru festival begins in Bhavnagar
भावानगर में आयोजित जातरू उत्सव के पहले दिन पारंपरिक परिधानों में सजकर कार्यक्रम पेश करते छात्र
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भावानगर (किन्नौर)। भावानगर में तीन दिवसीय जातरू उत्सव शुरू हो गया। उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर और मेले का ध्वज फहराकर उत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक किन्नौर अभिषेक शेखर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने बागवानी, कृषि, पशुपालन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, महिला एवं बाल विकास, ग्रामीण विकास, जल शक्ति, वन, आयुष और अन्य विभागों की लगाई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि इन प्रदर्शनियों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों तक सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचाई जा रही है। लोगों को इनका अधिकतम लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने बताया कि उत्सव स्थल पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया है। उत्सव अध्यक्ष एवं उपमंडल अधिकारी निचार नारायण चौहान, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पंचायत सदस्यों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। उत्सव में पारंपरिक वाद्ययंत्रों की मधुर धुनों पर लोक नृत्य प्रस्तुत किया गया। यह उत्सव 8 अक्तूबर तक भावानगर के रामलीला मैदान में आयोजित किया जा रहा है। समापन पर राजस्व एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी बतौर मुख्य अतिथि पहुंचेंगे। इस मौके पर उपमंडलीय पुलिस अधिकारी राज कुमार, खंड विकास अधिकारी प्यारे लाल, तहसीलदार अरुण कुमार, नायब तहसीलदार राहुल, बीडीसी उपाध्यक्ष हरीश नेगी, प्रधान सुंगरा पंचायत राकेश नेगी सहित कई अन्य मौजूद रहे।

भावानगर में आयोजित जातरू उत्सव के पहले दिन पारंपरिक परिधानों में सजकर कार्यक्रम पेश करते छात्र

भावानगर में आयोजित जातरू उत्सव के पहले दिन पारंपरिक परिधानों में सजकर कार्यक्रम पेश करते छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article