फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Three bears trapped in cage in Navan

Rampur Bushahar News: नावण में पिंजरे में कैद हुए तीन भालू, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

Fri, 12 Dec 2025 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Three bears trapped in cage in Navan
ननखड़ी के नावण गांव में पिंजरे में फंसे तीन भालू। स्रोत : विभाग
वन विभाग ने भालुओं को बेहोश कर भेजा टूटीकंडी लैब्
विज्ञापन

करीब 20 दिन से दहशत में थे ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी तहसील की बड़ाच पंचायत के नावण गांव में तीन भालू एक पिंजरे में कैद हुए। वन विभाग के अधिकारी और चिकित्सक मौके पर पहुंचे। भालुओं को बेहोश कर उन्हें शिमला की टूटीकंडी लैब भेजा गया। हजारों ग्रामीणों ने अब राहत की सांस ली है। नावण गांव में 23 नवंबर से भालुओं के रिहायशी इलाकों में घूमने से ग्रामीणों में दहशत थी। ग्रामीण डर के साये में जीवन यापन करने को मजबूर थे और खेतों में जाने से भी डर रहे थे। भालुओं ने गांव में मधुमक्खी की पेटियों और गाय को भी नुकसान पहुंचाया था। कई गोशालाओं को क्षतिग्रस्त किया था। ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। इसके बाद वन विभाग ने गांव में पिंजरा स्थापित किया। इसके परिणाम स्वरूप तीन भालू पिंजरे में फंस गए। ग्रामीणों के सहयोग और वन विभाग की कोशिश के बाद तीन भालू एक साथ पकड़े गए। ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। वन विभाग की टीम के साथ पशुपालन विभाग से भी चिकित्सक मौके पर पहुंचे। इसमें सबसे पहले चिकित्सक ने भालुओं को बेहोश किया। इसके बाद दूसरे पिंजरे में डालकर तीनों भालुओं को ले जाया गया। ग्रामीणों ने वन विभाग का आभार जताया है। उधर, रेंज अधिकारी ननखड़ी नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि तीनों भालुओं को शिमला की टूटीकंडी लैब भेज दिया गया है। इसके बाद भालुओं को जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

ननखड़ी के नावण गांव में पिंजरे में फंसे तीन भालू। स्रोत : विभाग

ननखड़ी के नावण गांव में पिंजरे में फंसे तीन भालू। स्रोत : विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article