{"_id":"698dc1a45c343b616807566c","slug":"this-year-there-will-be-good-harvest-rain-and-snowfall-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-154039-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: इस साल अच्छी होगी फसल, बारिश और बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: इस साल अच्छी होगी फसल, बारिश और बर्फबारी
विज्ञापन
. स्वर्ग प्रवास से लौटीं देवी मां सिंहासनी ने गूर के माध्यम से की भविष्यवाणी
संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी तहसील की देवी मां सिंहासनी खमाड़ी एक माह के बाद स्वर्ग प्रवास से लौट आई हैं। मंदिर में श्रद्धालुओं ने माता का स्वागत किया। देवी मां सिंहासनी ने गूर के माध्यम से इस साल इलाके में अच्छी फसल, बारिश और बर्फबारी की भविष्यवाणी की है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां का आशीर्वाद लेने पहुंचे और आराध्य इष्ट देवी का स्वागत किया। देवी मां सिंहासनी इलाके की प्रमुख देवी हैं। इनका मंदिर खमाडी में है। देवी मां सिंहासनी के स्वर्ग प्रवास से लौटने की खुशी में श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचे और जोरदार स्वागत किया। श्रद्धालुओं का कहना है कि देवी मां सिंहासनी की कृपा से उनके जीवन में सुख-समृद्धि आती है। श्रद्धालुओं को उम्मीद है कि देवी मां सिंहासनी की कृपा से आगामी एक साल में इलाके में अच्छी फसल, बारिश और बर्फबारी होगी। ग्रामीणों ने देवी के समक्ष शीश नवाया और जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष राजू आनंद, कारदार देश राज ब्रेटू, सचिव चेत राम, राज कुमार, नेक राम, विनोद चौहान और सार सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।