{"_id":"6a5b80b7f3e5984a2d0f8bd9","slug":"this-time-apples-will-be-sold-at-the-khegsu-market-in-ani-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-165054-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: आनी की खेगसू मंडी में इस बार गढ़ में बिकेगा सेब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: आनी की खेगसू मंडी में इस बार गढ़ में बिकेगा सेब
विज्ञापन
फल मंडी खेगसू में आयोजित बैठक में मौजूद आढ़ती। स्रोत : एसोसिएशन
खेगसू आढ़ती एसोसिएशन ने बैठक में लिया फैसला
बागवानों को उचित दाम और समय पर भुगतान करने पर सहमति
बागवानों से अपील, सेब तुड़ान में न करें जल्दबाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। फल मंडी खेगसू में सेब सीजन की तैयारियों को लेकर शनिवार को आढ़ती एसोसिएशन की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष कर्मचंद ठाकुर ने की। इस दौरान बागवानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, उचित मूल्य सुनिश्चित करने और खरीद-फरोख्त की व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि इस बार खेगसू मंडी में सेब की खरीद-बिक्री सेब गढ़ में की जाएगी, ताकि व्यापारिक गतिविधियां व्यवस्थित ढंग से संचालित हो सकें। साथ ही बागवानों के लिए सेब बेचने का समय भी निर्धारित किया गया। निर्णय के अनुसार, मंडी में प्रतिदिन सुबह 8:00 से रात 9:00 बजे तक सेब की खरीद होगी। इस दौरान खरीदार मंडी में मौजूद रहेंगे, जिससे बागवानों को अपनी उपज का उचित मूल्य मिल सके और उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
एसोसिएशन के अध्यक्ष कर्मचंद ठाकुर ने सभी आढ़तियों से बागवानों के साथ पारदर्शी और ईमानदारीपूर्ण व्यवहार करने तथा समय पर भुगतान सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन का उद्देश्य प्रत्येक बागवान को उसकी मेहनत का उचित मूल्य दिलाना और भुगतान में किसी भी प्रकार की देरी न होने देना है।
विज्ञापन
उन्होंने बागवानों से जल्दबाजी में कच्चा सेब न तोड़ने की अपील करते हुए कहा कि पूरे सीजन में अच्छे दाम मिलने की संभावना बनी हुई है। उन्होंने कहा कि पूरी तरह परिपक्व सेब बाजार में लाने से उसकी गुणवत्ता बेहतर होगी और अधिक मूल्य मिलने की संभावना रहेगी। कर्मचंद ठाकुर ने बागवानों को उच्च गुणवत्ता वाले कार्टन इस्तेमाल करने, सेब की बेहतर ग्रेडिंग करने और आकर्षक पैकिंग पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने कहा, जो दिखता है, वही बिकता है, इसलिए बेहतर प्रस्तुति से उत्पाद का मूल्य भी बढ़ता है।
बैठक में एसोसिएशन के चेयरमैन सुरेश ठाकुर, उपाध्यक्ष प्रवेश कुमार, सचिव नागेंद्र शर्मा, पूर्व अध्यक्ष ज्ञान ठाकुर, पूर्व चेयरमैन संजय शर्मा, महेंद्र ठाकुर, सुरेश, दीपक वर्मा, राजेश ठाकुर, शेर सिंह, आशीष कटोच, अशोक कुमार, कुमार ठाकुर सहित एसोसिएशन के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।