फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Thiog and Madavg Academy score in Junior Softball Tournament

Rampur Bushahar News: जूनियर सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में ठियोग और मड़ावग अकादमी ने मारी बाजी

Thu, 22 Oct 2026 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
लड़कों के वर्ग में चौपाल उपविजेता, लड़कियों में ठियोग की टीम दूसरे स्थान पर रही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। उपमंडल चौपाल के मड़ावग में आयोजित जिला स्तरीय जूनियर सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में जिला शिमला की लड़कों की छह और लड़कियों की पांच टीमों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने बेहतर खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला परिषद सदस्य अतुल शर्मा ने किया। समापन अवसर पर विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता के लड़कों के वर्ग में ठियोग की टीम ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि चौपाल की टीम उपविजेता रही। लड़कियों वर्ग में मड़ावग सॉफ्टबॉल अकादमी विजेता बनी और ठियोग की टीम दूसरे स्थान पर रही। जिला सॉफ्टबॉल एसोसिएशन के महासचिव चतर कलेट ने कहा कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह के दौरान जिला परिषद सदस्य अतुल शर्मा ने लोअर मड़ावग बाजार में जल संरक्षण टैंक के निर्माण के लिए जिला परिषद निधि से दो लाख रुपये स्वीकृत किए। इस घोषणा पर जिला सॉफ्टबॉल एसोसिएशन के महासचिव चतर कलेट ने क्षेत्रवासियों की ओर से उनका आभार जताया। शुभारंभ समारोह में भाजपा मंडल चौपाल के अध्यक्ष कुलदीप मेहता, विधानसभा चौपाल के विस्तारक विनोद, हिमाचल प्रदेश सॉफ्टबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राकेश छाजटा, रणवीर हौटा, संजय कलेट, मुनीश दीवान, ललित नेगी और हंसराज कलेट उपस्थित रहे। समापन समारोह में किसान मोर्चा जिला महासू के उपाध्यक्ष करम चौहान, किसान मोर्चा मंडल चौपाल के अध्यक्ष पंकज डोगरा, हिमाचल प्रदेश सॉफ्टबॉल एसोसिएशन के पूर्व सचिव राजेश कलेट, संजीव कलेट, प्रेम भंडारी, केवल राम शर्मा और मोहर सिंह मौजूद रहे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में राहुल शर्मा, सुनील कलेट, अभिषेक नेगी, भरत कौशल, अंकुश फागटा और नीतिका चौहान ने कोच एवं रेफरी की भूमिका निभाई। चतर कलेट ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article