फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   There will be special Gram Sabhas in Panchayats regarding drinking water problems

Rampur Bushahar News: पेयजल समस्याओं को लेकर पंचायतों में होंगी विशेष ग्राम सभाएं

Fri, 29 Aug 2025 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
15वें वित्तायोग से प्राप्त अनुदान को जल शक्ति विभाग को किया जाएगा हस्तांतरित
विज्ञापन


विशेष ग्राम सभाओं को सफल बनाने में सभी ग्रामीण करें सहयोग : हर्ष अमरेंद्र सिंह

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। जिला शिमला के विभिन्न विकास खंडों की पंचायतों में सितंबर में विशेष ग्राम सभाएं होंगी। इन सभाओं में पंचायतों में पेयजल किल्लत की समस्या के लिए पेयजल आपूर्ति योजनाओं के निर्माण की रूपरेखा तैयार की जाएगी। पंचायतों को 15वें वित्तायोग से प्राप्त अनुदान राशि को जल शक्ति विभाग को हस्तांतरित किया जाएगा। एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने रामपुर और ननखड़ी विकास खंड के ग्रामीणों से आह्वान किया है कि इन विशेष सभाओं में भाग लें ताकि पेयजल योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिल सके। इन सभाओं का आयोजन 4, 5 और 6 सितंबर को किया जाएगा। सभी पंचायतों में जल शक्ति विभाग के प्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी ताकि योजनाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा कर पारदर्शिता और जनभागीदारी के साथ आवश्यक निर्णय लिए जा सकें। एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि पंचायत प्रतिनिधियों, स्थानीय निवासियों और विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित तिथियों में ग्रामसभा में उपस्थित रहें।


इन पंचायतों में होंगी ग्राम सभाएं


4 सितंबर को दत्तनगर, मुनिश, कोट, किन्नू, निरथ, शाहधार, ज्यूरी, देवकी, नरैण, बाहली, दोफदा, देव नगर, अड्डु, थैली-चखटी, खमाडी, जाहू, देलठ और बड़ोग पंचायत में ग्राम सभाएं होंगी। 5 सितंबर को लबाना-सदाना, झाकड़ी, भड़ावली, जघोरी, गोपालपुर, दरकाली, सराहन, डंसा, क्याओ, कूहल, रचोली, धार-गौरा, बगलती, गाहन, शोली, बड़ाच, ननखड़ी और खड़ाहन पंचायत में ग्राम सभाएं होंगी। 6 सितंबर को तकलेच, काशापाट, लालसा, बधाल, सरपारा, शिंगला, फांचा, मशनू, टिप्पर-मझोली, करांगला, कुंगल-बाल्टी, खुन्नी-पनोली और खोलीघाट पंचायत में विशेष सभाएं आयोजित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article