फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   There will be no shortage of balan wood in Kinnaur district: Surat

15 दिसंबर तक किन्नौर जिले में बालन लकड़ी की नहीं होगी कमी : सूरत

Fri, 03 Dec 2021 06:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
There will be no shortage of balan wood in Kinnaur district: Surat
रिकांगपिओ में बालन लकड़ी को वन विभाग के रैंज अधिकारी मनमोहन नेगी के मौजूदगी में जनता को देते हुए? - फोटो : RAMPUR-HP
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले में 15 दिसंबर तक बालन लकड़ी की आपूर्ति करने का लक्ष्य वन निगम ने रखा है ताकि जिल के लोगों को सदिर्यों में किसी प्रकार परेशानी न हो। यह बात प्रेस का जारी बयान में वन निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किन्नौर में सर्दियों के लिए बालन लकड़ियों की मांग 17 हजार 700 क्विंटल आ चुकी है। अब 15 दिसंबर तक किन्नौर के 8 डिपो में पूर्ण बालन लकड़ियों की सप्लाई का टारगेट वन निगम ने रखा है। इसमें सख्त लकड़ी 16 हजार 600 सौ क्विंटल और सॉफ्ट लकड़ी 11 हजार क्विंटल की मांग है।
विज्ञापन

चांगो डिपो में 3500 हजार क्विंटल की मांग है। अब तक 61 प्रतिशत बालन लकड़ी किन्नौर में पहुंच गई है। इसके तहत रिकांगपिओ डिपो में 3000 क्विंटल बालन लकड़ी कि मांग पर अभी तक 54 प्रतिशत बालन लकड़ी जनता को वितरित कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूह डिपो को 1700 हजार क्विंटल लकड़ी में से 17 प्रतिशत, ज्ञाबुंग डिपो को 2 हजार 500 क्विंटल लकड़ी में अभी तक 41 प्रतिशत लकड़ी पहुंचाई है। स्पिलो डिपो की 300 क्विंटल में से 105 किवंटल लकड़ी पहुंचाई है। नाको डिपो की मांग पर 2000 क्विंटल में अभी तक 35 प्रतिशत बालन लकड़ी पहुंचाई है। लियो डिपो की मांग 2000 क्विंटल पर अभी तक 21 प्रतिशत बालन लकड़ी ही पहुंचा दी है। सांगला डिपो की मांग 27 हजार क्विंटल में से 55 प्रतिशत बालन लकड़ी पहुंच चुकी है।
जिला किन्नौर में 4400 हजार क्विंटल लकड़ी का टारगेट था। अभी तक 3149 क्विंटल बालन लकड़ी सप्लाई हो चुकी हैं। इसी तरह रामपुर डिपो से 4864 क्विंटल लकड़ी किन्नौर पहुंच चुकी है।

वन विभाग किन्नौर के रेंज अधिकारी मनमोहन सिंह ने बताया कि एक राशन कार्ड पर 5 क्विंटल बालन लकड़ी जिस में 3 क्विंटल हार्ड और 2 क्विंटल सॉफ्ट लकड़ी दी जा रहा है। रिकांगपिओ डिपो में दो गार्ड की ड्यूटी लगाई है। उन्होंने बताया कि सरकार ने सॉफ्ट लकड़ी का कीमत 548 रुपये पर क्विंटल और हार्ड लकड़ी का 630 रुपये क्विंटल रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed