Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Meeting of the BJP Theog Mandal

Rampur Bushahar News: संगठन की मजबूती और चुनाव की तैयारियों पर मंथन

Fri, 13 Nov 2026 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Meeting of the BJP Theog Mandal
ठियोग में भाजपा मंडल की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पदाधिकारी। स्रोत : पार्टी
भाजपा ठियोग मंडल की बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने का लिया संकल्प
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)।
भारतीय जनता पार्टी ठियोग मंडल की मासिक बैठक शुक्रवार को विश्राम गृह ठियोग में मंडल अध्यक्ष दुनीचंद कश्यप की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी कार्ययोजनाओं, पार्टी कार्यक्रमों और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में विशेष रूप से उपस्थित ठियोग-कुमारसैन विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा प्रत्याशी अजय श्याम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले जनता से कई गारंटियां और बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन आज प्रदेश की जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में विकास कार्यों की गति प्रभावित हुई है और आम लोगों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर सरकार की नीतियों, कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने और लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इंदु वर्मा ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ठियोग-कुमारसैन क्षेत्र से जिसे भी प्रत्याशी घोषित करेगी, सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ उसे विजयी बनाने के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा में संगठन और पार्टी का निर्णय सर्वोपरि है। सभी कार्यकर्ताओं का लक्ष्य संगठन को मजबूत करना और आगामी चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक प्रयास करना होना चाहिए। मंडल अध्यक्ष दुनीचंद कश्यप ने आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और कार्ययोजनाओं की जानकारी देते हुए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपनी जिम्मेदारियों का सक्रियता से निर्वहन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि समर्पित कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत हैं, इसलिए बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। बैठक में संगठनात्मक विस्तार, जनसंपर्क अभियान तथा विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में मंडल महामंत्री राम कृष्ण मदराड़ी, देवी सिंह, प्रवक्ता अश्वनी बख्शी, उपाध्यक्ष रमेश खाची, रमेश हेटा, ओम प्रकाश शर्मा, प्रवीणा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed