Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Assembly constituency-level quiz and essay competition organized in Anni

Rampur Bushahar News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आनी की वर्णिका शर्मा और नेहा खाची रहीं प्रथम

Fri, 13 Nov 2026 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Assembly constituency-level quiz and essay competition organized in Anni
पीएम श्री आनी में विधानसभा स्तरीय प्रश्नोत्तरी एवं निबंध प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्
आनी में विधानसभा स्तरीय प्रश्नोत्तरी और निबंध प्रतियोगिता आयोजित
विज्ञापन

, आठ विजेता जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुए चयनित
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। पीएमश्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी में निर्वाचन साक्षरता क्लब (ईएलसी) के तहत विधानसभा स्तरीय प्रश्नोत्तरी और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आनी जोन के विभिन्न विद्यालयों के 27 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इनमें आठ विजेताओं का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। आनी जोन की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पीएमश्री आनी की वर्णिका शर्मा और नेहा खाची संयुक्त रूप से प्रथम रहीं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुटवा की रितिका ठाकुर ने दूसरा और नम्होग की पलक ने तीसरा स्थान हासिल किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में कुटवा की अर्चना प्रथम, दलाश के रोनित द्वितीय, नमहोग की प्राची तृतीय और श्वेता ठाकुर चतुर्थ स्थान पर रहीं। आनी जोन समन्वयक प्रवक्ता कुंदन शर्मा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की अधिसूचना और एसडीएम लक्ष्मण कनेट के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र के सभी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में नौ नवंबर तक विद्यालय स्तर पर प्रतियोगिताएं करवाई गई थीं। इसके बाद विधानसभा क्षेत्र को आनी, शवाड़, निरमंड और नित्थर जोन में बांटकर जोन स्तर पर प्रतियोगिताएं करवाईं गईं। पूरे विधानसभा क्षेत्र से शीर्ष 20 प्रतिभागी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। समापन पर विद्यालय प्रभारी नरेश ठाकुर ने विजेताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया और जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रवक्ता धर्म सिंह वर्मा ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों और मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक और प्रतिभागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article