फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   There will be no drinking water shortage in the villages of Chaupal

Rampur Bushahar News: चौपाल के छह से गांवों में नहीं रहेगी पेयजल किल्लत

Thu, 11 Jun 2026 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
16 करोड़ रुपये से निर्मित न्योटी खड्ड-रियूणी पेयजल योजना का द्वितीय चरण सफल
विज्ञापन

योजना के प्रथम चरण का परीक्षण कुछ दिन पहले ही किया गया था
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। केंद्र सरकार के जल जीवन मिशन के तहत न्योटी खड्ड-रियूणी उठाऊ पेयजल योजना के द्वितीय चरण का सफल परीक्षण कर लिया गया है। इस परियोजना की अनुमानित लागत 16 करोड़ रुपये है। इस योजना से चौपाल उपमंडल के करीब छह गांवों को स्वच्छ पेयजल मिलेगा। इन गांवों में अब पेयजल किल्लत नहीं रहेगी। जल शक्ति मंडल नेरवा की ओर से निर्मित इस योजना के प्रथम चरण का परीक्षण कुछ दिन पहले ही किया गया था। जल शक्ति मंडल नेरवा के अधिशासी अभियंता रजनीश वर्मा और सहायक अभियंता कंवर सिंह की उपस्थिति में पानी को मुख्य भंडारण टैंक तक सफलतापूर्वक पंप किया गया। इस दौरान स्थानीय निवासी भी मौजूद रहे। स्थानीय निवासियों ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की है। रजनीश वर्मा ने परियोजना का निर्माण कर रहे ठेकेदार का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन का कोष समय पर उपलब्ध नहीं हो रहा था। इसके बावजूद ठेकेदार ने काम नहीं रोका और परियोजना को समय पर पूरा किया।

इन गांवों को मिलेगा लाभ
यह योजना दो चरणों में निर्मित की गई है। प्रथम चरण से बोधना, चपांडली, चिल्ला, लजोंठ, लखावटी और थाना गांव लाभान्वित होंगे। द्वितीय चरण से खगना, कटोटी और अणु गांव को पानी मिलेगा। यह परियोजना इन सभी गांवों में पेयजल की समस्या को दूर करेगी। परियोजना के निर्माण में हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता रजनीश वर्मा ने विद्युत मंडल चौपाल के अधिशासी अभियंता गोवर्धन दिल्टा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सहायक अभियंता हिमांशु नैनवाल सहित बिजली बोर्ड के सभी तकनीकी कर्मचारियों को भी धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article