{"_id":"698c61616babea5da601e6a4","slug":"there-will-be-a-nationwide-strike-today-against-the-central-government-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-153964-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नए कानून के विरोध में रामपुर, निरमंड और कुमारसैन में गरजेंगे कामगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नए कानून के विरोध में रामपुर, निरमंड और कुमारसैन में गरजेंगे कामगार
विज्ञापन
केंद्र सरकार के खिलाफ आज होगी देशव्यापी हड़ताल
संवाद एजेंसी
रामपुर बुशहर/नित्थर। केंद्र सरकार के नए श्रम कानून के खिलाफ वीरवार को देशव्यापी हड़ताल होगी। रामपुर, निरमंड और कुमारसैन समेत अन्य क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।मजदूर यूनियन लूहरी हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट, रामपुर परियोजना और झाकड़ी परियोजना मेंटेनेंस से जुड़े मजदूर देशव्यापी हड़ताल को लेकर रामपुर में आयोजित होने वाले प्रदर्शन में शामिल होंगे। मजदूर और किसानों की रैली रामपुर के पाटबंगला से शुरू होगी और चौधरी अड्डे होकर एसडीएम कार्यालय सहित रामपुर बाजार तक रैली निकाली जाएगी। सीटू राज्य अध्यक्ष कुलदीप सिंह और सीटू मजदूर यूनियन लूहरी परियोजना के अध्यक्ष राजपाल भंडारी ने कहा कि चार नए लेबर कोड उद्योगपतियों के हकों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। मजदूरों के ओवरटाइम स्वास्थ्य सेवाओं में कटौती की गई है। मजदूर यूनियन न बनाने और धरना-प्रदर्शन न करने पर रोक इसमें शामिल है।