फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   There is no solution to the traffic jam in Brau, Jagatkhana

Rampur Bushahar News: ब्रौ, जगातखाना में ट्रैफिक जाम का नहीं समाधान

Sun, 14 Dec 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
There is no solution to the traffic jam in Brau, Jagatkhana
शहर के साथ सटी जगातखाना पंचायत में पार्किंग की सुविधा न होने से सडक़ के दोनों ओर पार्क हो रहे वा - फोटो : सांकेतिक
सड़क के दोनों ओर बेतरतीब पार्क हो रहे वाहन बने समस्या
विज्ञापन


सेमी अर्बन पंचायतों में वर्षों बाद भी नहीं मिली पार्किंग की सुविधा

आए दिन जाम से जूझ रहे लोग, राहगीरों का पैदल चलना मुश्किल

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर/निरमंड। रामपुर शहर के साथ सटीं निरमंड विकास खंड की दो सेमी अर्बन पंचायतें ब्रौ और जगातखाना में ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। दोनों पंचायतों में कई साल से न तो पार्किंग बन पाई है और न ही ट्रैफिक समस्या का स्थायी समाधान हो पाया है। सड़क के दोनों ओर बेतरतीब पार्क किए जा रहे वाहन जहां जाम का कारण बन रहे हैं, वहीं लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। वादों और दावों में यहां पार्किंग विकसित करने की बातें तो जरूर हुईं, लेकिन पार्किंग की समस्या आज भी वाहन चालकों के लिए बराबर बनी हुई है। पुलिस प्रशासन को भी यातायात व्यवस्था बनाए रखने में खासी परेशानी पेश आ रही है। विकास खंड निरमंड की ब्रौ और जगातखाना पंचायतें चार जिलों के प्रमुख व्यापारिक केंद्र रामपुर के साथ सटीं हुई हैं। दोनों पंचायतों से गुजरने वाले वजीर बावड़ी-समेज सड़क बेतरतीब वाहनों की पार्किंग का अड्डा बनी हुई है। सड़क के दोनों ओर नियमों को ताक पर रखकर वाहन पार्क हो रहे हैं। रोजाना क्षेत्र में जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके चलते स्कूली बच्चे, कर्मचारी वर्ग और हजारों लोग आवाजाही करने में दिक्कतें झेल रहे हैं। यहां वाहनों को पार्क करने की उचित सुविधा न होने से लोग सड़क किनारे ही गाड़ी खड़ी कर देते हैं, जिससे हर समय परेशानी बनी रहती है। स्थानीय जनता की मांग पर कस्बे में पार्किंग और नो पार्किंग जोन निर्धारित किए गए हैं। समन्वय की कमी से नियमों को लागू करने में कठिनाई आ रही है। इसका नतीजा यह है कि पूरे कस्बे में अव्यवस्थित पार्किंग से जाम की स्थिति बन रही है। एक महीने से अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के कारण हालात और भी बदतर बन गए हैं। वाया वजीर बावड़ी बड़े वाहनों की आवाजाही इसी सड़क से हो रही है। इस कारण पैदल चलने वाले लोग रोजाना परेशानी से दो चार हो रहे हैं। क्षेत्र के लोग लंबे समय से पार्किंग की उचित व्यवस्था करने की मांग उठा रहे हैं, लेकिन लोगों की मांग आज दिन तक सिरे नहीं चढ़ पाई है और न ही अभी भविष्य में पार्किंग निर्माण की कोई योजना है। ऐसे में क्षेत्र को लोगों को कब तक पार्किंग के अभाव में जूझना होगा, इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता।

क्षेत्र के ज्ञान चंद, मनोज कुमार, राकेश कुमार, मदन ठाकुर, मोहर सिंह, किशोरी लाल, मनमोहन सिंह, विजय कुमार सहित अन्य लोगों ने प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से यातायात व्यवस्था में सुधार करने और क्षेत्र में पार्किंग विकसित करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन





क्षेत्र में चल रही ट्रैफिक की समस्या को जल्द दूर किया जाएगा, ताकि आम लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। पुलिस थाना ब्रौ को भी इस संबंध में उचित दिशा निर्देश दिए जाएंगे। - राजीव मेहता, डीएसपी आनी

शहर के साथ सटी जगातखाना पंचायत में पार्किंग की सुविधा न होने से सडक़ के दोनों ओर पार्क हो रहे वा

शहर के साथ सटी जगातखाना पंचायत में पार्किंग की सुविधा न होने से सडक़ के दोनों ओर पार्क हो रहे वा- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article