{"_id":"6a02271e9785ee5ad101355f","slug":"there-is-a-shortage-of-specialist-doctors-in-esis-model-hospital-katha-rampur-hp-news-c-176-1-ssml1040-169186-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ईएसआई के माॅडल अस्पताल काठा में विशेषज्ञ चिकित्सकों का कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ईएसआई के माॅडल अस्पताल काठा में विशेषज्ञ चिकित्सकों का कमी
विज्ञापन
कामगारों को स्वास्थ्य लाभ नहीं मिल पा रहा, अल्ट्रासाउंड के लिए पीजीआई रेफर किए जा रहे मरीज
रेडियोलॉजिस्ट, चर्मरोग व आयुर्वेदिक चिकित्सक के पद लंबे समय से खाली
अस्पताल में प्रतिदिन 500 कामगार आते हैं इलाज के लिए
संवाद न्यूज एजेंसी बद्दी (सोलन)। कर्मचारी बीमा निगम (ईएसआई) के मॉडल अस्पताल काठा में विशेषज्ञ चिकित्सकों के अभाव के कारण कामगारों को स्वास्थ्य लाभ नहीं मिल पा रहा है। चिकित्सकों की कमी के चलते यहां के मरीजों को अक्सर बाहरी राज्यों के अस्पतालों के लिए रेफर किया जा रहा है। काठा स्थित ईएसआईसी मॉडल अस्पताल में प्रतिदिन 500 से अधिक कामगार अपनी स्वास्थ्य जांच के लिए आते हैं। हालांकि, अस्पताल में शुरू से ही रेडियोलॉजिस्ट नहीं है। मुख्य सड़क से दूर होने के कारण चिकित्सक यहां काम करना पसंद नहीं करते और निजी क्लीनिकों में बेहतर वेतन लेने चले जाते हैं। यदि किसी गर्भवती महिला को अल्ट्रासाउंड करवाना पड़े, तो उसे पीजीआई 30 किमी दूर भेजा जाता है। इससे रोगियों का पूरा दिन खराब हो जाता है और उन्हें निजी क्लीनिक में जाकर अल्ट्रासाउंड करवाना पड़ता है। इसके अलावा अस्पताल में चर्म रोग विशेषज्ञ और आयुर्वेदिक चिकित्सक के पद भी खाली हैं। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश सदस्य मेला राम चंदेल ने बताया कि अल्ट्रासाउंड कराने के लिए पूरा दिन बर्बाद होता है। उन्होंने कहा कि जब तक रेडियोलॉजिस्ट की स्थायी नियुक्ति नहीं होती, तब तक आउटसोर्स पर रेडियोलॉजिस्ट रखे जाने चाहिए, ताकि रोगियों को भटकना न पड़े। एटक के जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती न होने से मरीजों को उचित इलाज नहीं मिल रहा है।
जल्द भरे जाएंगे खाली पद
मॉडल अस्पताल काठा की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुमित ने बताया कि रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है और उच्च अधिकारियों को इस बारे में अवगत कराया गया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जल्द ही खाली पदों को भरा जाएगा।