फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   There has been no electricity in Garawag Panchayat of Kotkhai for five days

Rampur Bushahar News: कोटखाई की गरावग पंचायत में पांच दिनों से बिजली गुल

Tue, 27 Jan 2026 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jan 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
कोटखाई (रोहड़ू)। उपमंडल की गरावग पंचायत में पिछले पांच दिनों से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी हुई है। रामनगर और रावला क्यार पंचायतों के भी कुछ गांवों में बर्फबारी के चलते पांच दिनों से बिजली नहीं आ पाई है। पांदली पंचायत के अंतर्गत बरटोग मे भी पांच दिन से विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी है। भारी बर्फबारी के कारण विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे मंगलवार शाम तक भी विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। खराब मौसम और दुर्गम क्षेत्रों के चलते मरम्मत कार्य में लगातार बाधाएं आ रही हैं। वर्तमान में क्षतिग्रस्त विद्युत लाइनों को दुरुस्त करने का कार्य विद्युत विभाग की ओर से स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से किया जा रहा है। हालांकि, अभी तक बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाई है। कड़ाके की ठंड और बिजली न होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोबाइल चार्जिंग, पानी की सप्लाई और हीटिंग उपकरण ठप होने से जनजीवन प्रभावित है। प्रभावित ग्रामीणों ने विभाग से मांग की है कि विद्युत आपूर्ति को जल्द बहाल किया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article