फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   theog urben president congress beat by persons

ठियोग शहरी कांग्रेस अध्यक्ष पर जानलेवा हमला

Sat, 13 Nov 2021 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष पर तीन लोगों ने जानलेवा कर दिया है। घटना उस समय कि है कि आरोपियों को उन्होंने मंदिर के समीप शराब पीने से रोका। इस बात को लेकर तीनों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट के दौरान आरोपियों ने कांच की बोतल भी उनके सिर पर मार डाली। इससे उन्हें गंभीर चोटें आई है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ठियोग शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल ग्रोवर शुक्रवार शाम अपनी दुकान बंद कर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान साथ लगते मंदिर के पास तीन लोग बैठकर शराब पी रहे थे, जब उन्होंने उन्हें बोला कि यह मंदिर परिसर है, तो तीनों ने उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने मारपीट के दौरान उनके सिर पर कांच की बोतल भी फोड़ दी। शोर सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकले। इतने में तीनों ने अनिल को लहूलुहान कर दिया था।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। अनिल को स्थानीय लोगों ने सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें शिमला के आईजीएमसी रेफर कर दिया है। बहरहाल अभी तक अनिल की हालत स्थिर बताई जा रही है। उनके सिर पर गहरी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार मंडल ठियोग अध्यक्ष ने कहा कि व्यापार मंडल की ओर से कई बार शिकायत की जाती रही है कि क्षेत्र में पुलिस की गश्त होनी चाहिए। बाजार के गली माता मंदिर में नशेड़ियों का जमावड़ा बना रहता है। अगर पुलिस प्रशासन समय रहते गंभीर हो जाता तो यह नौबत नहीं आती। उन्होंने डीएसपी ठियोग और उपायुक्त शिमला को मामले की शिकायत कर दी है। अगर समय रहते आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो मजबूरन आंदोलन करना होगा।

डीएसपी ठियोग लखवीर सिंह ने कहा कि पूरे मामले को लेकर पुलिस गंभीरता बरत रही है। सीसीटीवी की फुटेज को खंगाला जा रहा है। पहले वीडियो में तीनों युवक भागते हुए साफ नजर नहीं आ रहे हैं, लेकिन जल्द ही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed