फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Theog, Tyali village, electricity problem, demand to install power transformer

Rampur Bushahar News: बिजली की लो वोल्टेज से जूझ रहे टयाली गांव के ग्रामीण, 2022 से ट्रांसफार्मर का कर रहे इंतजार

Wed, 05 Jun 2024 05:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 05:58 PM IST
विज्ञापन
एक सप्ताह में नहीं लगा ट्रांसफार्मर तो होगा बोर्ड का घेराव, बोर्ड की कार्यप्रणाली को लेकर ग्रामीणों में रोष
विज्ञापन




अजय ठाकुर

ठियोग (रामपुर बुशहर)। जिला शिमला के ठियोग उपमंडल के टयाली गांव के ग्रामीण बिजली की लो वोल्टेज से जूझ रहे हैं। इस गांव में बिजली की समस्या को दूर करने के लिए दो वर्ष पूर्व ट्रांसफार्मर स्वीकृत हो गया है, लेकिन बिजली बोर्ड ने आज तक स्थापित नहीं किया है। इस कारण ग्रामीण दो साल से बिजली की लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। वहीं, ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जल्द बिजली बोर्ड ने समस्या का समाधान नहीं किया तो ग्रामीण बोर्ड के कार्यालय का घेराव करेंगे।



उपमंडल ठियोग के साथ लगते टयाली गांव के ग्रामीणों ने एकजुट होकर बिजली बोर्ड के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वर्ष 2022 से वे गांव में ट्रांसफार्मर लगाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन बोर्ड उनकी मांग को को अनसुना करता आ रहा है। बिजली की लो वोल्टेज के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, वहीं ग्रामीणों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। गांव के राम दास ने बताया कि मुख्यमंत्री सेवा संकल्प में भी शिकायत की गई, लेकिन पूरे मामले को ठंडे बस्ते में रखा गया है। ग्रामीण रामजी दास ने बताया कि साल 2022 से स्वीकृत ट्रांसफर्मर आज तक नहीं लगाया गया है, जिस कारण गांव के करीब 43 परिवार बिजली की समस्या से दो चार हो रहे हैं। बिजली बोर्ड के अधिकारी इस बात को गंभीरता से नहीं ले रहे। ग्रामीण दयानंद शर्मा, आर भारद्वाज, साहिल सहित अन्य ने कहा कि यदि गांव में कोई बड़ा कार्यक्रम हो तो बिजली की कम वोल्टेज से दिक्कत आती है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर विद्युत बोर्ड ने उनकी इस मांग को पूरा नहीं किया तो सभी ग्रामीण बिजली बोर्ड कार्यालय का घेराव करेंगे।
विज्ञापन

जल्द स्थापित होगा ट्रांसफार्मर

यह मामला उनके संज्ञान में है और ट्रांसफर्मर को लेकर पूरा ढांचा तैयार कर लिया है। जून माह के अंत तक ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया जाएगा। -ईश्वनी वर्मा एक्सईएन बिजली बोर्ड। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed