फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Theog incident, leopard attack in Jodhpur, leopard attack on dog, Shimla

Rampur Bushahar News: तेंदुए के मुंह से अपने पालतू कुत्ते को बचा लाई महिला

Fri, 06 Sep 2024 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Theog incident, leopard attack in Jodhpur, leopard attack on dog, Shimla
ठियोग में बाघ के मुंह से पालतू कुत्ते को छुड़ा कर लाने वाली नेपाली मूल की महिल ने दिया बहादुरी
ठियोग के जोधपुर धार में लकड़ी के मकान में अपने बच्चे के साथ सोई थी, दरवाजे से कुत्ते को उठा ले गया
विज्ञापन

महिला को एक आंख से दिखाई नहीं देता, दिखाई बहादुरी

संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग के जोधपुर धार में वीरवार रात को एक महिला ने अपने पालतू कुत्ते को तेंदुए का शिकार होने से बचा लिया। नेपाली मूल की महिला अपने लकड़ी के मकान में सो रही थी। साथ में उसका बच्चा भी था। रात को अचानक तेंदुआ उसके कमरे के दरवाजे के पास सोए कुत्ते को उठा कर ले गया, लेकिन महिला ने बहादुरी दिखाते हुए दराट और एक डंडा लेकर रात के अंधेरे में तेंदुए के पीछे निकल गई। घर की पीछे की ओर अभी तेंदुआ कुत्ते को अपना शिकार बनाता, उससे पहले ही महिला ने तेंदुए पर हमला बोल दिया और अपने पालतू कुत्ते को उसका शिकार होने से बचा लिया। हालांकि, तेंदुए के हमले से कुत्ता बुरी तरह से घायल हो गया है।

गांव के अरुण वर्मा ने बताया कि वह उसके घर पर काम करती है। इस महिला को एक आंख से ही दिखाई देता है। रात में जब वह घर में सो रही थी तो तेंदुए ने अचानक से हमला कर दिया। गनीमत रही कि तेंदुए ने महिला और उसके बच्चे पर हमला नहीं किया। वहीं, पंचायत के पूर्व प्रधान बाल कृष्ण बाली ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर जल्द तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में महिला की हिम्मत की चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed