फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Theog girl school became the overall champion in under-18 sports

ठियोग छात्रा स्कूल ने हासिल किया सर्वश्रेष्ठ चैंपियन का खिताब

Tue, 19 Jul 2022 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Theog girl school became the overall champion in under-18 sports
संधू स्कूल में आयोजित अंडर 18 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे राज्यपाल राज? - फोटो : RAMPUR-HP
ठियोग (रामपुर बुशहर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संधू में चार दिवसीय अंडर-18 छात्रा वर्ग की खेल प्रतियोगिता में ठियोग छात्रा स्कूल ने बेहतरीन प्रदर्शन कर ओवरआल चैैंपियन का खिताब अपने नाम किया। इस चार दिवसीय छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान स्कूल प्रबंधन ने मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों का स्वागत किया। खेलकूद प्रतियोगिता में ठियोग जोन के 23 विद्यालयों की 350 छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान हिमालयन पब्लिक स्कूल डिक्लेमेशन में प्रथम, सोलो सांग में छात्रा विद्यालय ठियोग, ग्रुप सांग में छात्रा विद्यालय ठियोग, वन एक्ट प्ले में मॉडर्न पब्लिक स्कूल फागू, ग्रुप इंटिमेंट में मॉडर्न पब्लिक स्कूल फागू, मार्च पास्ट में छात्रा विद्यालय ठियोग, वॉलीबाल में सरोग, कबड्डी में छात्रा विद्यालय ठियोग, खो खो में ठियोग, बेटमिंटन में महोग और योग में छात्रा विद्यालय ठियोग ने बाजी मारी।
विज्ञापन

समापन कार्यक्रम में बतोैर मुख्यातिथि राज्यपाल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्रों को खेलकूद प्रतियोगिता में बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए । खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने से आपसी भाईचारे की भावना उत्पन्न होती है। उन्होंने सभी विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके संधू स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र खशिया, विशेष अतिथि के रूप में समाजसेवी श्याम लाल शर्मा, डीडीयू अस्पताल के मुख्य डॉ. लोकेंद्र शर्मा, पंचायत प्रधान विपना, उपप्रधान प्रदीप सूद, एसडीएम सौरभ जस्सल और बीडीओ ठियोग अर्शिया शर्मा के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed