{"_id":"6ab3b9fc80f77bbb390bd03a","slug":"theog-college-secures-first-place-in-internal-rankings-for-the-second-time-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-170464-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ठियोग कॉलेज ने दूसरी बार आंतरिक रैंकिंग में हासिल किया प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ठियोग कॉलेज ने दूसरी बार आंतरिक रैंकिंग में हासिल किया प्रथम स्थान
विज्ञापन
ठियोग कॉलेज ने दूसरी बार आंतरिक रैंकिंग में हासिल किया प्रथम स्थान
. कॉलेज ने 1100 में से 980 अंक किए प्राप्त, कॉलेज प्राचार्य ने सभी को दी बधाई
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)।
राजकीय महाविद्यालय ठियोग ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए हिमाचल प्रदेश सरकारी महाविद्यालयों की टियर-II आंतरिक रैंकिंग में प्रथम स्थान हासिल किया है। उच्च शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश की ओर से जारी प्रशंसा प्रमाणपत्र के अनुसार ठियोग कॉलेज ने 1100 में से 980 अंक प्राप्त किए हैं। जीडीसी ठियोग ने पिछले शैक्षणिक सत्र में भी टियर-II श्रेणी के सरकारी महाविद्यालयों की आंतरिक रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। रैंकिंग महाविद्यालय में उपलब्ध भौतिक, शैक्षणिक सुविधाओं, आधारभूत ढांचे, शैक्षणिक प्रदर्शन, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों, सह-पाठ्यक्रम और पाठ्येतर गतिविधियों में महाविद्यालय की भागीदारी और उपलब्धियों के सत्यापन के आधार पर की गई।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. भूपिंद्र सिंह ठाकुर ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जीडीसी ठियोग की एसएआर रिपोर्ट और आंकड़ों के संकलन प्रस्तुतीकरण ने प्रदेश के अन्य महाविद्यालयों के बीच विशिष्ट स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय महाविद्यालय के शिक्षकों, गैर शिक्षक कर्मचारियों और विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयासों को दिया। उन्होंने सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि महाविद्यालय की समग्र प्रगति और निरंतर बेहतर प्रदर्शन का प्रमाण है। एसएआर के संयोजक प्रो. प्रदीप ठाकुर और डॉ. विकास नाथन ने महाविद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि प्राचार्य के नेतृत्व, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन का परिणाम है। उन्होंने सभी कर्मचारियों और विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की और भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने की उम्मीद जताई।