फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Theog Civil Hospital, Rampur Bushahr, Shimla, Rohru

Rampur Bushahar News: उखड़ी टाइलों का जांच कमेटी नहीं दे पाई जवाब, अब उखाड़ी जाएंगी सारी

Tue, 08 Oct 2024 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
अगस्त को सीएम ने किया था अस्पताल के नए भवन का उद्घाटन, एक महीने बाद ही उखड़ने लगी टाइलें
विज्ञापन

विधायक ने जांच कमेटी का गठन कर एक माह में मांगी थी रिपोर्ट
दो महीने के करीब समय हो गया, कमेटी से नहीं मिल सटीक जवाब
संवाद न्यूज एजेंसी
सिविल अस्पताल ठियोग के नए भवन का इसी साल 15 अगस्त, 2024 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंख सुक्खू ने उद्घाटन किया था। साथ ही अस्पताल को जिला अस्पताल बनाने की घोषणा भी की थी, लेकिन उद्घाटन के कुछ दिनों बाद ही अस्पताल की टाइलें गिरनी शुरू हो गईं। करोड़ों रुपये से बनकर तैयार हुए भवन की दीवारों की टाइलें गिरने पर कई सवाल उठने शुरू हो गए। उद्घाटन के कुछ दिनों बाद जब विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने अस्पताल के भवन का निरीक्षण किया तो उन्होंने भवन की टाइलों में कमियां पाईं, जिस पर विधायक ने जांच के लिए लिए अगस्त माह में ही एसडीएम को कमेटी के गठन करने के निर्देश दिए। इस पूरे मामले को लेकर विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने एसडीएम ठियोग मुकेश शर्मा की अगुवाई में एक जांच कमेटी का गठन किया और एक महीने का समय दिया, लेकिन दो महीने के करीब समय होने के बाद भी जांच कमेटी ने मामले में कोई सटीक जवाब नहीं दिया। जांच कमेटी की तरफ से कोई सटीक जवाब न मिलने के बाद अब प्रशासन ने बची हुईं टाइलों को भी उखाड़ने का कार्य पुराने ठेकेदार को ही देने का निर्णय लिया है, ताकि कोई हादसा न पेश आए।
सिविल अस्पताल ठियोग में क्षेत्र की 60 से अधिक पंचायतों के लोग इलाज के लिए पहुंचते हैं। करोड़ों रुपये से बनकर तैयार भवन की टाइलें गिरने का मुद्दा बहुत चर्चा में भी रहा था।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग और एनएच विभाग के अधिकारियों ने जो जवाब दिया है, उसमें कोई उचित जवाब नहीं मिला है। अब बची हुई टाइलों को भी उखाड़ दिया जाएगा, ताकि कोई हादसा न हो। जल्द ही बची हुई टाइलों को उखाड़ने का कार्य पुराने ठेकेदार से ही करवाया जाएगा। - मुकेश शर्मा, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

टाइलें गिरना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण
व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय ने बताया कि टाइलें गिरना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। नए भवन सब जगह बनते हैं, लेकिन कुछ समय बाद ही ऐसा होना आम जनता के साथ खिलवाड़ है।

जल्द नहीं उखाड़ी टाइलें तो हो सकता है कोई हादसा
सिविल अस्पताल ठियोग के नए भवन ने भारी भरकम टाइलें दीवारों पर लगा दी गई हैं। अब सवाल यह है कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने आखिर उस समय इन्हें क्यों लगने दिया। भवन बनने के कुछ समय के बाद ही टाइलें गिरने का मामला सामने आया। उस समय भवन के नीचे मजदूर काम कर रहे थे। अब समय रहते अगर यह टाइलें उखाड़ी नहीं गईं, तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। क्योंकि रहीघाट से शाली बाजार के लिए एकमात्र मुख्य रास्ता है। हालांकि अस्पताल को जाने वाले रास्ते को बंद किया गया है, जहां पर टाइलें गिरती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed