फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Theft from a jewellery shop in Rampur

Rampur Bushahar News: रामपुर में दिनदहाड़े ज्वेलरी की दुकान से सोने की अंगूठी लेकर फरार हुआ शातिर

Mon, 27 Oct 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से कर रही चोर की तलाश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर शहर के महावीर मोहल्ले में सोमवार को एक शातिर ने दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शातिर शहर के संजय ज्वेलर की दुकान से 12 ग्राम की सोने की अंगूठी लेकर फरार हो गया। इस अंगूठी की कीमत 1.78 लाख रुपये बताई जा रही है। रामपुर में इस तरह की चोरी का यह पहला मामला सामने आया है, जब शातिर ने पहले दुकान में ग्राहक बनकर अंगुठियां देखीं। इस दौरान जैसे ही दुकानदार हल्का सा पीछे की ओर मुड़ा तो शातिर भाग निकला। वहीं, व्यापारियों का कहना है कि इस तरह की घटना यदि रामपुर जैसे शहर में होने लग गई, तो उनका व्यापार करना मुश्किल हो जाएगा। व्यापारियों का कहना है कि जब भी कोई ग्राहक दुकान में आता है, तो वह उन्हें सभी आभूषण खुलकर दिखाते हैं, लेकिन जिस तरह से एक शातिर देखते ही देखते अंगुठी को लेकर फरार हो गया, वह चिंताजनक है। ऐसी चोरियां पुलिस के लिए भी खतरे का एक संकेत है। अब संजय ज्वेलर ने इसकी शिकायत पुलिस में की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दिख रहा युवक किसी की पहचान में नहीं आ रहा। शहर के अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। रामपुर के डीएसपी नरेश शर्मा ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed