फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   theft case in shingla village near rampur

शिंगला में दिन दहाड़े साढ़े चार लाख के गहने उड़ाए

Sun, 31 Jul 2022 09:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 09:39 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर नगर परिषद के साथ सटी शिंगला पंचायत में चोरों ने दिन दहाड़े चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चार घर का ताला तोड़कर साढ़े चार लाख रुपये के गहनों और 25 हजार रुपये की नगदी उड़ाकर ले गए हैं। चोरी की यह वारदात तब पेश आई, जब घर पर कोई नहीं था। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस थाना रामपुर से मिली जानकारी के अनुसार महिला ने शिकायत में बताया है कि वह शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे से शाम साढ़े 6:00 बजे के बीच इस चोरी को अंजाम दिया गया है। इस दौरान वह शिंगला गांव में ही अपने किसी रिश्तेदारों के घर गई थी, लेकिन जब वह शाम करीब 6:00 बजे वह घर लौटी तो दरवाजा का ताला टूटा हुआ था। यह देखकर उसके होश फाख्ता हो गए। वह फौरन घर के भीतर पहुंची तो सारा सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन

जांच पड़ताल करने पर पता चला कि घर से सोने ओर चांदी के करीब साढ़े चार लाख के गहने चोरी हो गए हैं जबकि 25 हजार रुपये की नगदी भी गायब हैं। इसके बाद महिला ने शनिवार को पुलिस थाना रामपुर में पहुंचकर चोरी का मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जल्द ही शातिर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed