फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Theft attempt in Shakti Nagar, Rohru

Rampur Bushahar News: रोहड़ू के शक्ति नगर में चोरी का प्रयास, खिड़की तोड़ कर गैस में लगाई आग

Fri, 30 Aug 2024 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहड़ू। बाजार के समीप रोहड़ू के शक्तिनगर में गैस सिलिंडर में आग लगाकर एक घर में चोरी का प्रयास किया गया है। शातिरों ने खिड़की तोड़कर घर में सेंधमारी की है। पुलिस को दी शिकायत में विक्रम ठाकुर ने बताया कि शक्तिनगर रोहड़ू में उसका अपना मकान है। कुछ दिनों से वह सेब सीजन के काम से अपने गांव अढाल गया था। रात को उसके पड़ोसी कैलाश ने फोन कर सूचना दी कि शक्तिनगर में उसके मकान से धुआं निकल रहा है। जब उसने आकर देखा तो उसके मकान की खिड़की टूटी थी और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। घर में रखे गैस सिलिंडर में किसी ने आग लगाई हुई थी। आग से मकान को काफी नुकसान हुआ। उनके घर में किसी ने चोरी का प्रयास किया है। शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी रोहडू प्रवीण राणा ने बताया के पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed