फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The work of installing lift and water connection in the trauma center should be completed soon.

Rampur Bushahar News: ट्राॅमा सेंटर में लिफ्ट और पानी कनेक्शन लगाने का कार्य जल्द पूरा किया जाए

Mon, 20 Jan 2025 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
The work of installing lift and water connection in the trauma center should be completed soon.
हिमाचल प्रदेश राज्य सातवें वित आयोग के अध्यक्ष एंव वि​धायक नंद लाल समीक्षा बैठक में चर्चा करते
सातवें वित्त अध्यक्ष एवं विधायक नंदलाल ने समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की, अधिकारियों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के दिए निर्देश
विज्ञापन

बैठक में सब्जी मंडी, सीए स्टोर, ननखड़ी कॉलेज और बस स्टैंड सहित अन्य मुद्दों पर हुई चर्चा

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। विधानसभा क्षेत्र रामपुर में सभी विकास कार्यों को गति प्रदान करें, ताकि लोगों को इनका लाभ मिल सके। लोक निर्माण विभाग और जल शक्ति विभाग सहित अन्य विभाग जनता से जुड़े कार्यों को शीघ्र निपटाएं। प्रदेश राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं विधायक नंद लाल ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को ये निर्देश दिए। सोमवार को पंचायत समिति सभागार में विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक हुई। बैठक में एसडीएम रामपुर निशांत तोमर विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं विधायक नंद लाल ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों में गति दी जाए, ताकि लोगों को इनकी सुविधा मिल सके। इस दौरान विधायक नंदलाल ने महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर खनेरी में ट्राॅमा सेंटर में लिफ्ट और पानी का कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग को निर्देश दिए कि जो जनता से जुड़े काम हैं, उन्हें जल्द निपटाएं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को बाहली से देवनगर सड़क की एफसीए की प्रक्रिया को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इनके अलावा तकलेच से खनाेटू सड़क की डीपीआर, जवालड़ा से खलैको सड़क की गिफ्ट डीड व एफसीए का कार्य, पाजीधार से पशगांव सड़क की एफसीए, शैली से नेहरा सड़क की डीपीआर बनाने, कुंगल-मुदर और गडासू सड़क की एफसीए की प्रक्रिया को पूर्ण करने, रूणपू से छोटा रूणपू सड़क के डिजिटल मैप और अन्य औपचारिकताओं को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विधायक नंदलाल ने आईटीआई खड़ाहण के साथ पुलिया का कार्य शीघ्र पूर्ण करने, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देलठ और धारा गौरा का कार्य जल्द करने, सेरीपुल के पास खड्ड के बचाव कार्य को शुरू करने और दारनघाटी मशनू सड़क को चालू करने के निर्देश दिए। नोगली के साथ राष्ट्रीय उच्च मार्ग का एक बड़ा हिस्सा बीती बरसात में क्षतिग्रस्त हो गया है। विधायक ने इसे जल्द ठीक करने के लिए के निर्देश दिए। महिला एवं बाल विकास व तहसील कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना सुनिश्चित करें, ताकि सरकार की इन योजनाओं का आम जनता लाभ उठा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में बंदरों के काटने के बढ़े मामले, वन विभाग और नप को कार्रवाई के निर्देश
विधायक नंदलाल ने रामपुर में बंदर के काटने के बढ़ रहे मामलों पर वन विभाग और नगर परिषद को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही ननखड़ी काॅलेज, बस अड्डा, रामपुर में सब्जी मंडी, दत्तनगर में सीए स्टोर और विभिन्न पाठशालाओं में अध्यापकों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा, अध्यक्ष पंचायत समिति रामपुर आशीष कायथ, त्रिलोक भलूनी और सतीश वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

हिमाचल प्रदेश राज्य सातवें वित आयोग के अध्यक्ष एंव विधायक नंद लाल  समीक्षा बैठक में चर्चा करते

हिमाचल प्रदेश राज्य सातवें वित आयोग के अध्यक्ष एंव विधायक नंद लाल समीक्षा बैठक में चर्चा करते

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed