{"_id":"69c144392f148752c60f137e","slug":"the-weather-has-changed-with-intermittent-snowfall-in-the-higher-reaches-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-156658-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: मौसम ने बदली करवट, ऊंचे इलाकों में रुक-रुक हो रही बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: मौसम ने बदली करवट, ऊंचे इलाकों में रुक-रुक हो रही बर्फबारी
विज्ञापन
किन्नौर जिले में फिर बिगड़ा मौसम, सोमवार को ऊंची चोटियों में हुआ हल्का हिमपात। संवाद
निचले क्षेत्रों में रुक-रुक कर हो रही बारिश
तापमान लुढ़कने से फिर ठंड का बढ़ा कहर
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। मौसम ने सोमवार को फिर से करवट बदली है। दोपहर बाद ऊंची चोटियों में ताजा हिमपात हुआ, वहीं निचले क्षेत्रों में रुक-रुककर बारिश होती रही। मौसम में बदलाव के बाद ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। किन्नौर, कुल्लू और शिमला जिले की ऊंची चोटियों में ताजा हिमपात हुआ। रामपुर, कुमारसैन, निरमंड और आनी क्षेत्र के निचले क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। बर्फबारी और बारिश के बाद तापमान में फिर से गिरावट दर्ज की गई है। बीते दिनों धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन सोमवार से फिर से मौसम ने करवट बदली और फिर से बर्फबारी और बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। हालांकि, अभी तक किसी भी ग्रामीण रूट के प्रभावित होने की कोई खबर नहीं है। मौसम विभाग ने आगामी 29 मार्च तक प्रदेश में बर्फबारी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में बर्फबारी का क्रम बढ़ सकता है।