फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The union submitted a memorandum at the BPO office in Nirmand

Rampur Bushahar News: तीन माह से वेतन की राह ताक रहे मिड-डे मील वर्कर

Thu, 17 Sep 2026 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
The union submitted a memorandum at the BPO office in Nirmand
वेतन की अदायगी न होने पर मिड डे मील वर्कर एकता यूनियन बीपीओ कार्यालय निरमंड में ज्ञापन सौंपते ह
यूनियन ने बीपीओ कार्यालय निरमंड में सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

चेताया, जल्द वेतन जारी नहीं किया तो 24 से आंदोलन करेंगे शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। मिड-डे मील वर्करों को तीन महीने से वेतन का भुगतान नहीं होने से रोष बढ़ता जा जा रहा है। वीरवार को मिड-डे मील वर्कर एकता यूनियन संबंधित सीटू ब्लॉक इकाई निरमंड ने बीपीओ कार्यालय निरमंड में ज्ञापन सौंपा। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि 23 सितंबर तक लंबित वेतन का भुगतान नहीं किया गया, तो 24 सितंबर से आंदोलन शुरू किया जाएगा। यूनियन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने कहा कि मिड-डे मील वर्कर स्कूलों में बच्चों को भोजन उपलब्ध करवाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं, लेकिन समय पर मानदेय नहीं मिल रहा है। वर्करों को परिवार का खर्च चलाने में आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन के माध्यम से बीपीओ कार्यालय से मांग की गई कि लंबित तीन माह के वेतन का जल्द भुगतान किया जाए। यूनियन ने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित समयसीमा के भीतर भुगतान नहीं हुआ तो वर्कर आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होंगे। यूनियन की सचिव सत्या शर्मा ने कहा कि वर्करों को लंबे समय तक वेतन के लिए इंतजार करवाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि 23 सितंबर तक यदि तीन महीने की लंबित पेमेंट जारी नहीं की गई तो 24 सितंबर से आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी। इस मौके पर सत्या शर्मा, तिरथा वर्मा, दीवान सिंह, सुमित्रा देवी, अंजली देवी, इंद्र, पुष्पा देवी, सीमा शर्मा, मीना शर्मा और रामदास सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article