फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The three-day historic Budhi Diwali fair concluded in Nirmand.

Rampur Bushahar News: लोकनृत्य में महिला मंडल कांडू और पुरुषों की रस्साकशी पुलिस थाना निरमंड विजेता

Sun, 23 Nov 2025 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
The three-day historic Budhi Diwali fair concluded in Nirmand.
निरमंड के बूढ़ी दिवाली मेले के समापन अवसर पर प्रस्तुतियां देती कलाकार। संवाद
निरमंड में तीन दिवसीय ऐतिहासिक बूढ़ी दिवाली मेला हुआ संपन्न
विज्ञापन

तीन दिवसीय ऐतिहासिक मेला संपन्न, एसडीएम मनमोहन ने सम्मानित किए विजेता प्रतिभागी

संवाद न्यूज एजेंसी

निरमंड (कुल्लू)। निरमंड में तीन दिवसीय ऐतिहासिक बूढ़ी दिवाली मेला रविवार को संपन्न हुआ। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम में महिला मंडलों की लोकनृत्य की प्रतियोगिता करवाई गई। वहीं, पुरुषों की रस्साकशी प्रतियोगिता भी रोमांचक रही। लोकनृत्य में महिला मंडल कांडू और पुरुषों की रस्साकशी में पुलिस थाना निरमंड विजेता रहा। प्रतियोगिता का शुभारंभ सतलुज जल विद्युत परियोजना रामपुर के प्रबंधक वीरेंद्र प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान विभिन्न पंचायतों के महिला मंडलों ने एक से बढ़कर एक बेहतरीन प्रस्तुति दी। नृत्य के माध्यम से अपनी वेशभूषा, खानपान, रहन-सहन, बेटी है अनमोल और नशे का सेवन न करने का संदेश दिया। महिला लोकनृत्य प्रतियोगिता में महिला मंडल कांडू अव्वल रही। महिला मंडल गवाई सरला उपविजेता रही। इस बार मेले में पहली बार पुरुष वर्ग की रस्साकशी प्रतियोगिता भी करवाई गई। इसमें 15 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में पुलिस थाना निरमंड की टीम विजेता रही। कोटी पंचायत के अमतुआ गांव की टीम उपविजेता रही। स्कूली बच्चों की लोक नृत्य प्रतियोगिता में डिग्री कॉलेज निरमंड की टीम ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निरमंड उपविजेता रहा। विजेता और उपविजेता टीम को मेला कमेटी अध्यक्ष एवं एसडीएम मनमोहन सिंह ने सम्मानि किया। सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।

निरमंड के बूढ़ी दिवाली मेले के समापन अवसर पर प्रस्तुतियां देती कलाकार। संवाद

निरमंड के बूढ़ी दिवाली मेले के समापन अवसर पर प्रस्तुतियां देती कलाकार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article