फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The team will participate in the state level competition to be held in Nahan

Rampur Bushahar News: राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के लिए 18 सदस्यीय टीम का चयन

Fri, 28 Nov 2025 11:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
The team will participate in the state level competition to be held in Nahan
राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयनित किन्नौर की टीम। संवाद
कल्पा मैदान में हुए ट्रायल में 35 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन

नाहन में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में टीम लेगी भाग

संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। वरिष्ठ राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के लिए किन्नौर की 18 सदस्यीय टीम का चयन किया गया है। शुक्रवार को मिनी स्टेडियम कल्पा में ट्रायल आयोजित हुआ। ट्रायल में 35 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें से 18 का चयन किया गया। हिमाचल प्रदेश फुटबाल संघ की ओर से नाहन में 1 दिसंबर से 4 दिसंबर प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसमें किन्नौर की यह टीम में भाग लेगी। जिला फुटबॉल संघ किन्नौर के महासचिव बाबू राम नेगी ने बताया कि ट्रायल में जिले भर से 35 इच्छुक खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और टीम में जगह बनाने के लिए कड़ा मुकाबला किया। चयनित खिलाड़ी अब आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला किन्नौर का प्रतिनिधित्व करेंगे। फुटबाल टीम में चयनित खिलाड़ियों में विनोद भगत, साहिल ठाकुर, आदर्श, अनुराग ब्रांटा, ध्रुव नेगी, सुनील, नितिन, जतिन, शुभम, निखिल, पवन ठाकुर, प्रशांत, अविनाश, असत मेहता, सुशांत, प्रत्यूष, अनिक और दिपेंद्र शामिल हैं। बाबू राम नेगी ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article