फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The team of GNM first year in Kabaddi and B.Sc Nursing second year in Kho-Kho were the winners.

Rampur Bushahar News: कबड्डी में जीएनएम प्रथम वर्ष और खो-खो में बीएससी नर्सिंग द्वितीय वर्ष की टीम रही विजेता

Wed, 13 May 2026 12:34 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
The team of GNM first year in Kabaddi and B.Sc Nursing second year in Kho-Kho were the winners.
मुरारी लाल नर्सिंग कॉलेज सोलन में अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर आयोजित प्रतियोगिताओं के अवसर प - फोटो : संगीता।
मुरारी लाल नर्सिंग कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर प्रतियोगिताओं का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। मुरारी लाल नर्सिंग कॉलेज सोलन में अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस मनाया गया। इस विशेष अवसर पर कॉलेज परिसर में विभिन्न शैक्षणिक और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कबड्डी में जीएनएम प्रथम वर्ष और खो-खो में बीएससी नर्सिंग द्वितीय वर्ष की टीम विजेता रहीं। पोस्टर प्रतियोगिता में वंशिका और भूमिका प्रथम रहीं। मेहंदी में खुशबू और हिमांशी, जबकि हेयर स्टाइल में भारती और नैंसी विजेता रहीं। रंगोली में डोलमा और भाषण प्रतियोगिता में कुमकुम प्रथम। फनी रेस में महिमा, दीपशिखा व रिधम और दौड़ में नम्रता, जशनप्रीत, रोशनी व महक ने जीत हासिल की। कार्यक्रम के मुख्यातिथि एवं कॉलेज के चेयरमैन चंद्र प्रकाश गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर समारोह की शुरुआत की। मुख्यातिथि ने कहा कि नर्सें स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की रीढ़ की हड्डी हैं। वे दिन-रात निस्वार्थ सेवा कर लोगों की जान बचाती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed