फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The 'Swachhata Hi Seva' campaign will continue in Rampur until October

Rampur Bushahar News: रामपुर में 2 अक्तूबर तक चलेगा स्वच्छता ही सेवा अभियान

Thu, 17 Sep 2026 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
The 'Swachhata Hi Seva' campaign will continue in Rampur until October
नगर परिषद रामपुर कार्यालय में स्वच्छता बनाए रखने की शपथ ग्रहण करते अ​धिकारी और कर्मचारी।स्रोत:
रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्वच्छता पखवाड़े का वीरवार को शुभारंभ हुआ। पखवाड़े का आयोजन निदेशक शहरी विकास विभाग हिमाचल प्रदेश के दिशा-निर्देशों के तहत किया जा रहा है। अभियान 2 अक्तूबर तक चलेगा। अभियान की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष करण शर्मा ने की। नगर परिषद के सहायक अभियंता अमित गौतम मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अभियान का शुभारंभ नगर परिषद कार्यालय में सफाई कर्मचारियों और परिषद कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाकर की गई। अध्यक्ष करण शर्मा ने सभी को स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलवाई। वार्ड नंबर-एक में सफाई अभियान चलाकर अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के तहत प्रतिदिन विभिन्न वार्डों में सफाई अभियान, श्रमदान, एक पेड़ मां के नाम और स्वच्छता शिविर लगाए जाएंगे। नगर परिषद अभियान के दौरान शहर वासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ स्वच्छ और सुंदर रामपुर बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। नगर परिषद रामपुर के अध्यक्ष करण शर्मा ने बताया कि स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए परिषद के कर्मचारी और स्थानीय लोग मिलकर कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article