{"_id":"6a67455436c8136feb07c4c9","slug":"the-shed-of-aani-school-collapsed-due-to-heavy-rain-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-165803-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सुरक्षा डंगा ढहा, खतरे में स्कूल भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सुरक्षा डंगा ढहा, खतरे में स्कूल भवन
विज्ञापन
आनी की वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में डंगा गिरने से भवन का बना खतरा। संवाद
बीती रात हुई भारी बरसात ने भवन का सुरक्षा डंगा ढहा
स्कूल प्रबंधन समिति और प्रधानाचार्य ने प्रशासन से तत्काल सुरक्षा कार्य करवाने की मांग उठाई
बरसी आफत, शिक्षा का मंदिर असुरक्षित
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी क्षेत्र में रविवार रात को ऐसी आफत की बरसात बरसी कि शिक्षा का मंदिर असुरक्षित हो गया है। भारी बारिश से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल आनी के भवन का सुरक्षा डंगा ढह गया है। इससे स्कूल भवन खतरे की जद में आ गया है। स्कूल में करीब 400 छात्र-छात्राएं शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) और प्रधानाचार्य ने प्रशासन से तत्काल सुरक्षा कार्य करवाने की मांग उठाई है। एसएमसी अध्यक्ष चमन शर्मा ने डंगा गिरने की सूचना मिलने पर स्कूल पहुंचकर मौके का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि स्कूल के नए भवन के निर्माण के लिए बजट स्वीकृत हो चुका है। हालांकि, वर्तमान में बजट का सेक्शन जारी नहीं हुआ है, जिससे निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ पाया है। एसएमसी ने कई बार सरकार और संबंधित विभाग से नए भवन के निर्माण की मांग उठाई है। अभी तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।
आनी के एसडीएम लक्ष्मण सिंह कनेट ने बताया कि उन्होंने स्वयं मौके पर जाकर भवन का निरीक्षण किया है। फिलहाल, अधिक नुकसान से बचाव के लिए जहां डंगा गिरा है, वहां तिरपाल लगाया जाएगा। विकास खंड अधिकारी को तत्काल एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होते ही डंगे का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
स्कूल भवन की पुरानी स्थिति
यह विद्यालय पहले कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के रूप में संचालित होता था। सरकार की ओर से अब इसे सह शिक्षा विद्यालय में परिवर्तित कर दिया गया है। स्कूल का अपना भवन नहीं है। वर्तमान में जिस भवन में कक्षाएं संचालित हो रही हैं, उसका निर्माण कई दशक पहले जनजातीय छात्रों के छात्रावास के रूप में किया गया था। बाद में जनजातीय छात्रों की संख्या शून्य होने पर इस भवन में कन्या विद्यालय शुरू किया गया था।