फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The 'Shad' Jatar fair begins with the arrival of the deity

Rampur Bushahar News: देव आगमन के साथ शाड़ की जातर मेला शुरू

Wed, 24 Jun 2026 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
. छलावट और कमलाऊ में ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमे ग्रामीण
विज्ञापन


. अधिष्ठाता देवता साहिब लक्ष्मी नारायण के सानिध्य में देर शाम तक चला नाटियों का दौर

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की शलाटी घोड़ी में शाड़ की जातर मेला धूमधाम से मनाया जा रहा है। अधिष्ठाता देवता साहिब नरेशर लक्ष्मी नारायण कुमसू के सानिध्य में ऐतिहासिक एवं प्राचीन मेला खूब सज रहा है। ग्रामीणों के साथ रिश्तेदार ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाटियों का दौर चला रहे हैं। भड़ावली पंचायत के छलावट गांव में बुधवार को देव आगमन के साथ एक दिवसीय मेला शुरू हुआ। यहां पहुंचने पर ग्रामीणों ने अपने इष्ट देवता साहिब का फूल-मालाओं से स्वागत किया। सैकड़ों ग्रामीणों ने देवता साहिब से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। दोपहर बाद ग्रामीणों ने नाते-रिश्तेदारों और देवलुओं के साथ नाटी डाली। देर शाम तक ग्रामीण, देवलू और रिश्तेदार ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते रहे। मेले में ग्रामीण वाद्ययंत्रों की धुनों पर थिरके। दूरदराज से पहुंचे लोगों ने मेले का आनंद उठाया। वहीं, मंगलवार को कमलाऊ गांव में देवता साहिब के सानिध्य में मेला मनाया गया। मेले में महिलाओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर महानाटी डाली। पुरुषों, युवाओं, बुजुर्गों और देवलुओं ने खूब नाटी लगाई। ग्रामीणों ने देवता साहिब के समक्ष शीश नवाया और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। बिहारी लाल चौहान, हिम्मत सिंह ठाकुर, राकेश चौहान, संजीव, उत्तम, चांद ठाकुर और तिलक खिमटा सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि यह मेला सदियों से मनाया जा रहा है। आधुनिकता के दौर में भी ग्रामीण अपनी पारंपरिक संस्कृति को संजोए हुए हैं। मेले हमारी प्राचीन एवं समृद्ध संस्कृति की पहचान हैं। मेलों से जहां लोगों में आपसी मेलजोल बढ़ता है, वहीं युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से रूबरू होने का अवसर भी प्राप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article