{"_id":"69f888434a739b06d604b3ff","slug":"the-roofs-of-two-houses-in-kedi-panchayat-were-blown-away-by-the-storm-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-159482-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: अंधड़ से केदी पंचायत में दो मकानों की छतें उड़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: अंधड़ से केदी पंचायत में दो मकानों की छतें उड़ीं
विज्ञापन
चौपाल में अधड़ से उखड़े सेब के पौधे। संवाद
तेज हवाओं ने सेब बगीचों को पहुंचाया भारी नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। तहसील की केदी पंचायत में सोमवार को अंधड़ ने भारी तबाही मचाई। दो मकानों की छतें उड़ गईं और सेब के बगीचों को भारी नुकसान पहुंचाया। शकराना गांव के सीताराम शर्मा और पुजारली गांव की उर्मिला पत्नी स्वर्गीय भादर सिंह के मकानों की छतें तेज हवा से उड़कर दूर जा गिरीं। इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। घरों में रखा सामान भी असुरक्षित हो गया है। वहीं, क्षेत्र के बागवानों के बगीचों को भी नुकसान पहुंचा है। सेब के पेड़ों पर लगे फल जमीन पर गिर गए हैं। कई पेड़ों की टहनियां टूट गईं हैं। इससे बागवानों की आर्थिक स्थिति पर गहरा आघात पहुंचा है। स्थानीय ग्रामीणों और बागवानों ने प्रशासन से जल्द राहत पहुंचाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि नुकसान का शीघ्र आकलन कर प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए। साथ ही उन्होंने सरकार से भविष्य में ऐसे हालात से निपटने के लिए ठोस कदम उठाने की भी अपील की है।