{"_id":"623dfa05fecfe821d86693a6","slug":"the-role-of-women-is-important-for-the-eradication-of-drugs-rampur-hp-news-sml403657766","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा को जड़ से खत्म करने के लिए महिलाओं का विशेष योगदान : डीएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा को जड़ से खत्म करने के लिए महिलाओं का विशेष योगदान : डीएसपी
विज्ञापन
नशे के खिलाफ जंग एकल अभियान के दौरान ठाकुर सत्यनारायण मंदिर में मौजूद महिलाएं
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। हमारे समाज में नशे को दूर करने के लिए महिलाओं का सबसे बड़ा योगदान है। जब तक महिलाएं जागरूक नहीं होंगी, तब तक नशे को जड़ से खत्म करना मुश्किल है। यह बात डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने एकल ग्राम संगठन की ओर से रामपुर ठाकुर सत्यनारायण मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि हमारे समाज में जागरूकता का अभाव होने के कारण नशे का कारोबार बढ़ रहा है। नशा मुक्त करने के लिए परिवारों को अपने बच्चों पर विशेष ध्यान देना चाहिए । उन्होंने कहा कि मात्र कार्यक्रम और रेैली में नारा लगाने से नशा मुक्त अभियान सफल नहीं होगा।
इसके लिए हमें स्वयं अपने बच्चों की हर गतिविधि पर नजर रखनी होगी। इसके अलावा गांव-गांव में अपने परिवारों और रिश्तेदारों सहित लोगों को नशे के प्रति जागरूक करना होगा । आज लोग प्रकृति के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, जो भविष्य के लिए शुभ संकेत नहीं है।
विज्ञापन
इस मौके पर महामंत्री सत्यनारायण मंदिर ट्रस्ट के महासचिव विनय शर्मा ने भी महिलाओं को नशा के दुष्परिणामंों को लेकर जागरूक किया। इस मौके पर विभाग संगठन मंत्री विश्व हिदू परिषद विनोद शर्मा, रामपुर ग्राम संगठन अध्यक्ष विष्णु शर्मा, सेवा भारती इकाई अध्यक्ष उमादत्त भारद्वाज, सत्संग प्रमुख विश्व हिंदू परिषद जिला रामपुर पूर्व देव, कमला, योगा, लता, पूजा, विकास महाज सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहे।