फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The road connecting three panchayats near the heliport caved in.

Rampur Bushahar News: हेलीपोर्ट के पास तीन पंचायतों को जोड़ने वाली सड़क धंसी

Wed, 22 Oct 2025 11:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
The road connecting three panchayats near the heliport caved in.
शिंगला हेलीपोर्ट के पास क्षतिग्रस्त हुई सडक़, तीन पंचायतों के ग्रामीणों की बढ़ी परेशानियां। संवा
खतरे के साए में सफर करने को मजबूर हजारों लोग
विज्ञापन

सड़क का करीब 15 से 20 फीट का बड़ा हिस्सा गिरने के कगार पर
शिंगला सड़क ध्वस्त होने से उपमंडल से कट सकता है सड़क संपर्क
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपमंडल मुख्यालय रामपुर से तीन पंचायतों को जोड़ने वाली रामपुर-लालसा-डंसा वाया शिंगला सड़क का संपर्क कभी भी कट सकता है। शिंगला के पास सड़क का एक बड़ा हिस्सा बरसात के दौरान भूस्खलन की चपेट में आ गया था। पिछले महीने भारी बारिश के कारण रामपुर-डंसा-लालसा वाया शिंगला सड़क हेलीपोर्ट के पास धंस गई थी। अब इस सड़क का करीब 15 से 20 फीट का बड़ा हिस्सा गिरने के कगार पर है। सड़क का यह हिस्सा ध्वस्त हो गया तो तीन पंचायतों का उपमंडल से सड़क संपर्क कट जाएगा। इस सड़क से रोजाना अस्पताल, दफ्तर, स्कूल कॉलेज और तहसील कार्यालय से संबंधित कार्यों के चलते लोग सफर करते हैं। सड़क धंसने के कारण यहां हादसा होने की भी आशंका बनी हुई है। लोग जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। क्षेत्र की लालसा, डंसा और शिंगला के ग्रामीणों की समस्या बढ़ रही है। क्षेत्र के देवराज, योगराज, महेंद्र, सुषमा, गायत्री और योगिता सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया है। लोग खतरे के साए में आवाजाही करने को मजबूर हैं। यह सड़क कभी भी ध्वस्त हो सकती है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से सड़क को दुरुस्त करने की मांग उठाई है।

सड़क को दुरुस्त करने के लिए एस्टिमेट किया तैयार
लोक निर्माण विभाग रामपुर के सहायक अभियंता बृज लाल ने कहा कि सड़क को दुरुस्त करने के लिए एस्टिमेट तैयार कर दिया गया है। सड़क को जल्द ही दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed