फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The resolution of a drug-free society-India was discussed in the Chaupal

Rampur Bushahar News: चौपाल में नशा मुक्त समाज-भारत का संकल्प पर हुआ मंथन

Tue, 30 Dec 2025 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
The resolution of a drug-free society-India was discussed in the Chaupal
तहसील मैदान चौपाल में वि​धिक साक्षता ​शिविर में उप​स्थित लोग एवं अ​धिकारी। स्रोत: विभाग 
चौपाल (रोहड़ू)। उप मंडलीय विधिक सेवा प्राधिकरण ने चौपाल के तहसील मैदान में शिविर लगाया। इसकी अध्यक्षता उप मंडलीय विधिक सेवा प्राधिकरण चौपाल के अध्यक्ष एवं सिविल जज अपूर्व राज ने की। शिविर में नशा मुक्त समाज-भारत का संकल्प, पर्यावरण भूमंडल संरक्षण और आपदा पीड़ितों के पुनर्वास विषयों पर मंथन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने अपने वक्तव्य प्रस्तुत किए। शिविर में विद्यार्थियों, विभिन्न पंचायतों से महिला मंडलों और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने हिस्सा लिया। एसडीएम हेमचंद वर्मा और अधिवक्ता अंजली चौहान ने प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदा के समय में सरकार किस प्रकार से नागरिकों को राहत पहुंचाती और बचाव कार्य करती है, इस बारे में बारे में बताया। डीएसपी सुशांत शर्मा ने समाज में बढ़ती नशे की प्रवृति पर चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि वर्तमान में युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति एक गंभीर चुनौती बन चुका है। पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए अधिवक्ता योगराज शर्मा ने बताया कि वर्तमान समय में पर्यावरण का बिगड़ना एक वैश्विक चुनौती है और आने वाले समय में यह एक भयावह रूप ले सकता है, इसलिए इस बात की विशेष आवश्यकता है कि हम सभी पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों के महत्व को समझें और उसका सम्मान करें। इसके अतिरिक्त अधिवक्ता मनोज गाजटा ने कानूनी सहायता प्राधिकरण के के बारे में विचार प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed