{"_id":"68d684be5cc777a4b10f410e","slug":"the-rampur-municipal-council-suffered-a-loss-of-rs-2-crore-due-to-the-rains-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-144766-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: बरसात से नगर परिषद रामपुर को दो करोड़ रुपये का हुआ नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: बरसात से नगर परिषद रामपुर को दो करोड़ रुपये का हुआ नुकसान
सार
रामपुर नगर परिषद के नौ वार्डों में भारी बारिश से रास्तों, सुरक्षा दीवारों और निकासी नालियों को व्यापक नुकसान पहुंचा। नगर परिषद ने दो करोड़ रुपये के नुकसान की रिपोर्ट शहरी विकास विभाग को भेजी है। राहत बजट की प्रतीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
रामपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर एक में बरसात से रास्ते को हुआ नुकसान। संवाद
विस्तार
भारी बरसात से नौ वार्डों में रास्तों, सुरक्षा दीवारों और निकासी नालियों को पहुंचा नुकसान
शहरी विकास विभाग के निदेशक को भेजी नुकसान की रिपोर्ट, मांगा बजट
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। इस साल भारी बारिश ने समूचे प्रदेश में अपना कहर बरपाया है। आपदा से नगर परिषद रामपुर में भी भारी नुकसान हुआ है। तीन महीने तक चली बरसात से नगर परिषद के नौ वार्डों में दो करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। नुकसान की भरपाई के लिए शहरी विकास से बजट की गुहार लगाई गई है। रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में बरसात हर साल भारी नुकसान पहुंचा रही है। बीते साल की तरह इस बार भी बरसात ने क्षेत्र में खासी तबाही मचाई है। नगर परिषद रामपुर के नौ वार्डों में भारी बरसात ने अपना कहर बरपाया है। वार्डों में बरसात से रास्तों, निकासी नालियों, डंगों और सुरक्षा दीवारों को भारी क्षति पहुंची है। डकोलढ़ से लेकर खनेरी तक फैले नगर परिषद क्षेत्र में जगह-जगह नुकसान पहुंचा है। वार्डों में आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हुए रास्तों पर सफर करना खतरों भरा बना हुआ है। कई जगह डंगे ढह रह रहे हैं। ऐसे में वार्डों में रहने वाले हजारों लोगों खासकर स्कूल बच्चों और बुजुर्गों को आवाजाही करने में परेशानी झेलनी पड़ रही हैं। बीते साल जहां नगर परिषद रामपुर को आपदा से करीब तीन करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। इस साल करीब दो करोड़ रुपये की क्षति आंकी गई है। नगर परिषद ने सभी वार्डों में हुए नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार की है, जिसे शहरी विकास विभाग को भेजा गया है। नप ने राहत कार्यों के लिए जल्द बजट जारी करने की मांग उठाई है।
समूचे नप क्षेत्र में इस बार की आपदा से करीब दो करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। नप ने नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर शहरी विकास विभाग के निदेशक को भेजी गई है। उम्मीद है कि जल्द ही विभाग से राहत कार्यों के लिए बजट जारी होगा।-- बीआर नेगी, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद रामपुर
विज्ञापन
शहरी विकास विभाग के निदेशक को भेजी नुकसान की रिपोर्ट, मांगा बजट
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। इस साल भारी बारिश ने समूचे प्रदेश में अपना कहर बरपाया है। आपदा से नगर परिषद रामपुर में भी भारी नुकसान हुआ है। तीन महीने तक चली बरसात से नगर परिषद के नौ वार्डों में दो करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। नुकसान की भरपाई के लिए शहरी विकास से बजट की गुहार लगाई गई है। रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में बरसात हर साल भारी नुकसान पहुंचा रही है। बीते साल की तरह इस बार भी बरसात ने क्षेत्र में खासी तबाही मचाई है। नगर परिषद रामपुर के नौ वार्डों में भारी बरसात ने अपना कहर बरपाया है। वार्डों में बरसात से रास्तों, निकासी नालियों, डंगों और सुरक्षा दीवारों को भारी क्षति पहुंची है। डकोलढ़ से लेकर खनेरी तक फैले नगर परिषद क्षेत्र में जगह-जगह नुकसान पहुंचा है। वार्डों में आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हुए रास्तों पर सफर करना खतरों भरा बना हुआ है। कई जगह डंगे ढह रह रहे हैं। ऐसे में वार्डों में रहने वाले हजारों लोगों खासकर स्कूल बच्चों और बुजुर्गों को आवाजाही करने में परेशानी झेलनी पड़ रही हैं। बीते साल जहां नगर परिषद रामपुर को आपदा से करीब तीन करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। इस साल करीब दो करोड़ रुपये की क्षति आंकी गई है। नगर परिषद ने सभी वार्डों में हुए नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार की है, जिसे शहरी विकास विभाग को भेजा गया है। नप ने राहत कार्यों के लिए जल्द बजट जारी करने की मांग उठाई है।
समूचे नप क्षेत्र में इस बार की आपदा से करीब दो करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। नप ने नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर शहरी विकास विभाग के निदेशक को भेजी गई है। उम्मीद है कि जल्द ही विभाग से राहत कार्यों के लिए बजट जारी होगा।