फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The Pujali-Rihali Fair at Kalbog, steeped in the colors of folk culture

Rampur Bushahar News: लोक संस्कृति के रंग में रंगा कलबोग में पुजाली-रिहाली मेला

Mon, 20 Jul 2026 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
The Pujali-Rihali Fair at Kalbog, steeped in the colors of folk culture
उबादेश के पुजारली रिहाली मेले में नाचते ग्रामीण। संवाद
कलाकारों ने पहाड़ी नाटियों और लोकगीतों की प्रस्तुतियां से बांधा समां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई(रोहड़ू)। उबादेश क्षेत्र के कलबोग में दो दिवसीय पारंपरिक पुजाली-रिहाली मेला सोमवार को संपन्न हो गया। बनेश्वर महादेव के आशीर्वाद से आयोजित इस मेले में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। पुजाली-रिहाली मेला लोक संस्कृति के रंग में रंगा। मेले के अंतिम दिन लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। विक्की राज्टा, रमना भारती, भारती शर्मा और अन्य कलाकारों ने पहाड़ी नाटियों और लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों के प्रदर्शन पर उपस्थित लोगों ने भी जमकर नाटी डाली। हल्की बारिश के बावजूद मेले में लोगों का उत्साह बना रहा। स्थानीय महिलाओं की ओर से लगाए गए पारंपरिक व्यंजनों की दुकानें भी लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहीं। इस अवसर पर कलबोग पंचायत के प्रधान अशोक सगैईक, उपप्रधान यशपाल शर्मा और पंचायत समिति कोटखाई के उपाध्यक्ष सुनील राज्टा उपस्थित रहे। उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। राज्टा ने कहा, ऐसे मेले क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपराओं को जीवित रखने और सामाजिक एकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मेले का आयोजन बनेश्वर महादेव कमेटी पुजाली ने किया था। कार्यक्रम का संचालन विजय मोगटा ने किया।

उबादेश के पुजारली रिहाली मेले में नाचते ग्रामीण। संवाद

उबादेश के पुजारली रिहाली मेले में नाचते ग्रामीण। संवाद

उबादेश के पुजारली रिहाली मेले में नाचते ग्रामीण। संवाद

उबादेश के पुजारली रिहाली मेले में नाचते ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article