फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The Public Works Department started the construction of eight kilometers of road

Rampur Bushahar News: बर्फ हो या बारिश, 12 महीने उपमंडल मुख्यालय से जोड़े रखेगी बाहली-देवनगर सड़क

Wed, 10 Sep 2025 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
The Public Works Department started the construction of eight kilometers of road
रामपुर रोहड़ू सडक़ पर नरैण में भूमि धंसने से सडक़ हुई क्षतिग्रस्त। संवाद
लोक निर्माण विभाग ने आठ किलोमीटर सड़क के निर्माण की कवायद की शुरू
विज्ञापन

सड़क निर्माण से नरेण और बाहली पंचायत के लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

रोहड़ू जाने वाली वाया तकलेच और वाया भद्राश सड़क को हर बरसात में पहुंच रही क्षति


उपमंडल मुख्यालय की दूरी 25 से 30 किलोमीटर होगी कम

सुभाष सेन

रामपुर बुशहर।
उपमंडल रामपुर के सेब बहुल क्षेत्र नरैण, बाहली और रोहड़ू उपमंडल को जोड़ने वाली सड़कों को हर वर्ष बरसात और बर्फबारी से भारी क्षति पहुंचती है। हर वर्ष बरसात में हजारों सेब उत्पादकों को सड़कें बंद होने से भारी परेशानी झेलनी पड़ती हैं। नरैण और बाहली पंचायत समेत रोहड़ू की ओर जाने वाले हजारों यात्रियों को कई महीने तक परेशानी झेलनी पड़ती है। लोक निर्माण विभाग अब बाहली से देवनगर के लिए सड़क के निर्माण की कवायद में जुट गया है। जल्द ही विभाग यहां आठ किलोमीटर सड़क का निर्माण करेगा। यह सड़क 12 महीने यातायात के लिए खुली रहेगी, जिससे हजारों लोगों को राहत मिलेगी। रामपुर से रोहड़ू उपमंडल को जोड़ने के लिए वाया तकलेच और वाया भद्राश ब्रांदली सड़क का निर्माण किया गया है। इन दोनों सड़कों से क्षेत्र की नरेण और बाहली पंचायत के हजारों ग्रामीण और किसान-बागवान लाभान्वित होते हैं। हर वर्ष बरसात और बर्फबारी के समय इन दोनों सड़कों पर यातायात प्रभावित होता है। इस वर्ष भी भारी बरसात से इन दोनों सड़कों को भारी क्षति पहुंची है। रामपुर वाया तकलेच सड़क डमराली, थेडा के पास बुरी तरह से धंस गई है, जबकि यही हाल वाया भद्राश ब्रांदली सड़क का भी है। यहां बशड़ी के पास सड़क धंस गई है, जबकि कुरनू और ब्रांदली के पास भी सड़क को नुकसान पहुंचा है। बीते दस दिनों से ये दोनों सड़कें आवाजाही के लिए बंद पड़ी हैं। ऐसे में आवाजाही करने वाले हजारों लोग रोजाना परेशानी झेल रहे हैं। ग्रामीणों की इस ज्वलंत समस्या को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने एक और विकल्प तलाशा है। विभाग बाहली से देवनगर तक करीब 8.200 किलोमीटर सड़क का निर्माण करेगा। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र की दोनों पंचायतों का 12 महीने उपमंडल मुख्यालय के साथ संपर्क जुड़ा रहेगा। लोक निर्माण विभाग ने इसका खाका तैयार कर लिया है और वर्तमान में सड़क के निर्माण को लेकर वन मंजूरी की प्रक्रिया चल रही है। इस सड़क के निर्माण होने से क्षेत्र के हजारों बागवानों की वर्षों पुरानी समस्या हमेशा के लिए दूर हो जाएगी। इस सड़क के निर्माण से दोनों पंचायतों की उपमंडल मुख्यालय से करीब 25 से 30 किलोमीटर दूरी कम होगी। संवाद


विभाग बाहली से देवनगर तक करीब 8.200 किलोमीटर सड़क का निर्माण करेगा। वर्तमान में सड़क के निर्माण के लिए वन विभाग से स्वीकृति की प्रक्रिया चल रही है। मंजूरी मिलते ही विभाग सड़क का निर्माण कार्य शुरू करेगा। यह सड़क 12 महीने यातायात के लिए बहाल रहेगी। -एसके नेगी, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग रामपुर

रामपुर रोहड़ू सडक़ पर नरैण में भूमि धंसने से सडक़ हुई क्षतिग्रस्त। संवाद

रामपुर रोहड़ू सडक़ पर नरैण में भूमि धंसने से सडक़ हुई क्षतिग्रस्त। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article