{"_id":"6a9178b4c73dcd75c502c2c4","slug":"the-problem-of-traffic-congestion-in-sangla-is-steadily-increasing-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-168306-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सांगला में लगातार बढ़ रही जाम की समस्या, घंटों परेशान हो रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सांगला में लगातार बढ़ रही जाम की समस्या, घंटों परेशान हो रहे लोग
विज्ञापन
सांगला में वैकल्पिक मार्ग पर बढ़ रही जाम की समस्या। संवाद
. पुल ढहने के बाद वैकल्पिक मार्ग पर रोजाना यातायात समस्या से जूझ रहे लोग
. यातायात व्यवस्था प्रभावित होने से पर्यटकों, कारोबारियों सहित अन्य लोगों को झेलनी पड़ रही परेशानियां
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)।
जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल सांगला में जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। जाम की समस्या से स्थानीय लोगों समेत राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सांगला में पुल ढहने के बाद वैकल्पिक सड़क वाया पुलिस थाना और राजस्व कार्यालय होकर वाहनों की आवाजाही हो रही है। संकीर्ण सड़क पर पुलिस की तैनाती न होने के कारण एक से डेढ़ घंटा तक जाम लग रहा है। आए दिन सड़क पर वाहनों की कतारें लग रही हैं और लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ रहा है। जाम के कारण स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों और व्यापारियों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस सड़क से काफी संख्या में सेना के ट्रकों की भी आवाजाही होती है। पुलिस के जवानों की स्थायी नियुक्ति न होने के कारण लोगों को आवाजाही के लिए भारी असुविधाएं झेलनी पड़ रही हैं। व्यापार मंडल सांगला के अध्यक्ष भूपेश नेगी, पूर्व अध्यक्ष शिव कुमार नेगी, उपाध्यक्ष किशोरी नेगी, सांस्कृतिक एवं खेल युवा क्लब गंगानगर बोरिंगसांरिग के अध्यक्ष हरनेक सिंह नेगी, उपाध्यक्ष राहुल नेगी, सचिव हितेश पुजारी, वरिष्ठ सलाहकार सोयम प्रकाश नेगी, सांगला पंचायत प्रधान अधिवक्ता परविंद्र सिंह नेगी और उप प्रधान कामरू विजेंद्र सिंह नेगी सहित अन्य लोगों ने कहा कि यदि समय रहते इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। उन्होंने प्रशासन और पुलिस से गुमटी और सांगला स्कूल के मुख्य गेट के पास पुलिस जवानों की तैनाती की मांग उठाई है। ट्रैफिक को वन-वे सुनिश्चित करने की भी गुहार लगाई है। वहीं, जल्द पुल निर्माण की भी मांग रखी है। उधर, पुलिस अधीक्षक किन्नौर सुशील कुमार शर्मा ने कहा कि लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए कल से स्थायी कर्मी की तैनाती की जाएगी।