फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The problem of sewerage leakage could not be solved in Nagar Panchayat Arki.The problem of sewerage leakage could not be solved in Nagar Panchayat Arki.

Rampur Bushahar News: नगर पंचायत अर्की में नहीं सुलझ पाई सीवरेज लीकेज की समस्या

Tue, 12 May 2026 01:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
The problem of sewerage leakage could not be solved in Nagar Panchayat Arki.The problem of sewerage leakage could not be solved in Nagar Panchayat Arki.
सिवरेज लीकेज की परेशानी से जूझ रहा अर्की शहर। फाइल फोटो
चैंबरों से हो रही लीकेज होने से सड़क पर फैल रहा गंदा पानी, लोगों का चलना हुआ दुभर
विज्ञापन

सीवरेज का रिसाव होने से बदबू से लोग परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की(सोलन)। नगर पंचायत अर्की में सीवरेज की समस्या का आज तक समाधान नहीं हो पाया है। चुनाव के दौरान प्रत्याशी बड़े-बड़े वादे करते हैं, मगर चुनाव खत्म होते ही सभी वादे ठंडे बस्ते में चल जाते हैं। आए दिन हो रहे रिसाव के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। चैंबरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़कों पर फैल जाता है, जिस कारण राहगीरों, वाहन चालकों समेत अन्य लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। सड़कों पर सीवरेज का रिसाव होने से बदबू चली रहती है, जिसका समाधान कई-कई दिनों तक नहीं होता। नगर पंचायत अर्की में 10 हजार की आबादी है। यहां पर तंग गलियों से होकर सीवरेज लाइन गुजरती है। ऐसे में जगह-जगह लाइन के लीकेज होने से परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
स्थानीय निवासी राजेंद्र शर्मा मुकेश, प्रवीण गुप्ता, अनिल, रेखा, सुनील और आशीष शर्मा ने बताया कि मांझू-अर्की सड़क पर सीवरेज के चैंबरों अकसर रिसाव होता रहता है, जिस कारण वहां से निकलना मुश्किल हो जाता है। गंदे पानी के कारण आसपास बदबू फैल जाती है। लोगों ने बताया कि हल्की सी बारिश होने के बाद यह चेंबर ब्लॉक हो जाते हैं और सड़कों पर पानी-पानी भर जाता है। लोगों का कहना है कि यहां पर जो भी पंचायत सदस्य या अध्यक्ष होते हैं, वे भी इसे अनदेखा करते हैं। इस बार चुनाव में इन समस्याओं को भी प्रत्याशियों के समक्ष उठाया जाएगा। वहीं जीते हुए प्रत्याशियों से इस समस्या को लेकर बाद में जवाब भी मांगा जाएगा। उधर, नगर पंचायत सचिव अभिनव शर्मा ने बताया की ब्लॉकेज की शिकायत अकसर मिलती रहती है, जिसके बाद विभाग को कार्रवाई के लिए कहा जाता है।
विज्ञापन

कोट
अधिक बारिश होने का कारण सीवरेज लाइन में बारिश का पानी चला जाता है, जिस कारण लाइन ब्लॉक हो जाती है। लोगों से अपील है कि सीवरेज में गंदे पानी के अलावा किसी तरह की गंदगी न डालें। जिस कारण ब्लॉकेज होने से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनय गौतम, सहायक अभियंता,जलशक्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed