फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The problem of drinking water shortage in Nalagarh has not been solved till date.

Rampur Bushahar News: नालागढ़ में आज तक नहीं सुलझ पाई पेयजल किल्लत की समस्या

Sat, 09 May 2026 01:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
एचआर धीमान
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ में नगर परिषद पीने के पानी की समस्या का अभी तक हल नहीं कर पाई हैं। नगर परिषद नालागढ़ के तहत आने वाले नौ वार्डों में पेयजल किल्लत विकराल रूप धारण कर चुकी है।
विडंबना यह है कि भीषण गर्मी के बीच लोगों को पर्याप्त पानी मिलना तो दूर, गंदा पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है। वर्तमान में जारी चुनावी सरगर्मी के बीच स्थानीय जनता प्रत्याशियों के सामने इस समस्या को प्रमुखता से उठा रही है।
विज्ञापन

अब देखना यह होगा कि सत्ता की कुर्सी पर बैठने वाले नेता इस पुरानी समस्या का स्थायी समाधान निकालते हैं या यह केवल चुनावी वादा बनकर रह जाएगा। नालागढ़ में आबादी का गणित बिगड़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिकॉर्ड में आबादी 30 हजार है, लेकिन बड़ी संख्या में प्रवासियों और किरायेदारों के कारण यह आंकड़ा 50 हजार के पार पहुंच चुका है। जनसंख्या बढ़ने के बावजूद जलआपूर्ति के साधन पुराने हैं। नगर परिषद आज भी पुराने कुओं और बावड़ियों पर ही निर्भर है, जहां पुरानी मोटरें मांग के अनुरूप पानी नहीं खींच पा रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed