फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The present state government is employee friendly: Jagat Singh

वर्तमान प्रदेश सरकार है कर्मचारी हितैषी : जगत सिंह

Mon, 09 Oct 2023 04:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 04:29 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश के विकास में कर्मचारियों का रहता है महत्वपूर्ण योगदान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ(किन्नौर)। वर्तमान राज्य सरकार कर्मचारियों की हितैषी है। प्रदेश सरकार ने लगभग डेढ़ लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ प्रदान किया है। यह बात प्रदेश के राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने प्रेस को जारी एक बयान में यह बात कही।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने चुनाव के दौरान किए गए ओपीएस बहाली के वादे को मंत्रिमंडल की पहली बैठक में पुरानी पेंशन बहाल कर पूर्ण किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कर्मचारियों के सहयोग से प्रदेश सरकार सफलता पूर्वक विकास की गाथा लिख रही है। हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों ने प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसलिए सरकार ने कर्मचारियों के हित को ध्यान में रखते हुए पुरानी पेंशन बहाल की है। उन्होंने कहा कि 76 हजार करोड़ रुपये का कर्ज विरासत में मिलने के बावजूद वर्तमान प्रदेश सरकार ने ओपीएस बहाल की है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से ईमानदारी और सत्यनिष्ठा से निरंतर कार्य करते रहने को कहा, ताकि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के उत्थान और विकास के लिए चलाई जा रही नीतियों को अमली जामा पहनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed