फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The praise of Dussehra faded on the second day too, mourning in the royal court, dance did not take place

Rampur Bushahar News: सराहन दशहरा दूसरे दिन भी फीका, राजदरबार में शोक, नहीं लगी नाटी

Mon, 14 Oct 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
The praise of Dussehra faded on the second day too, mourning in the royal court, dance did not take place
सराहन के दशहरा मेले में नाचते गाते मेला स्थल पर पहुंचे देवता। संवाद
राजदबार में शोक के कारण मचखंडी के पास लगा मेला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। सराहन दशहरा मेला दूसरे दिन भी नाटी के लिए पर्याप्त स्थान न होने से फीका रहा। राजदरबार शांति कुंज में शोक के कारण सोमवार को भी सन्नाटा छाया रहा। देवता संग देवलू सराहन बाजार से ढोल नगाड़ों की धुन में नाचते गाते मचखंडी तक ही पहुंचे। जहां कुछ देवलूओं ने सेब के बगीचे में ही तंग जगह पर नाटी लगा मेला लगाया। आम लोगों को जगह तंग होने के कारण नाटी लगाने से वंचित रहना पड़ा।


दशहरा मेले में आए क्षेत्र के रमेश, पवन, सुंदर, हेमा, सुनीता, शांता और सुमन ने बताया कि राजदरबार के प्रांगण में शोक की वजह से मेला न लगने के कारण दशहरा मेला फीका ही लग रहा है। मेले में नाटी लगाने की मंशा से आए लोगों को नाटी न लगने से निराशा लगी। हालांकि सराहन दशहरा मेले में दत्त महाराज बसाहरा, महारूद्र गसो, बोंडा नाग, लक्ष्मी नारायण मंझगांव, निन्सु देवता धराली, लाहरुवीर गानवीं, कुंद्रा नाग कुन्नी, नाग देवता खरगा सहित रामपुर, कुल्लू और किन्नौर जिला के डेढ़ दर्जन देवी देवता शरीक हुए हैं। सराहन बाजार में बाहरी और स्थानीय सैकड़ों दुकानदारों ने दुकानें सजाई हुई है, लेकिन मेले के लिए दूसरा कोई विकल्प न होने से दशहरे की रौनक फीकी ही रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed