फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The posts of two teachers including the Principal are vacant in Munish.

Rampur Bushahar News: मुनीश में प्रधानाचार्य सहित दो शिक्षक के पद चल रहे रिक्त

Fri, 17 Nov 2023 06:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 06:12 PM IST
विज्ञापन
बच्चों को अन्य स्कूलों में जाकर करनी पड़ रही शिक्षा ग्रहण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



रामपुर बुशहर। जहां सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतरीन शिक्षा देने का दावा तो करती है, लेकिन धरातल में कहीं पर भी नहीं दिख रहा है। ग्रामीण इलाकों में शिक्षा का स्तर सुधारने के लाख दावे करे, लेकिन विद्यार्थियों को आज भी शिक्षकों की कमी से जूझना पड़ रहा है। कई स्कूलों में शिक्षकों को पद लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं। ऐसे में बिना शिक्षक छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है।
रामपुर उपमंडल की वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुनीश में वर्षों से एक प्रधानाचार्य और दो शिक्षक के पद रिक्त पड़े हैं। शिक्षक न होने के कारण छात्रों को पलायन करना पड़ता है। ऐसे में मुनीश के छात्र-छात्राएं घरद्वार पर बेहतर शिक्षा से महरूम हैं। वहीं सरकार और शिक्षा विभाग रिक्त पदों को भरने में विफल साबित हो रहा है और अभिभावकों की चिंता बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन


वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुनीश में प्रधानाचार्य सहित शिक्षक के पद रिक्त हैं। स्कूल में बीते सितंबर से प्रधानाचार्य का पद रिक्त है, वहीं राजनीतिक शास्त्र का पद 2018, टीजीटी कला के अध्यापक 2022 और वरिष्ठ सहायक पिछले लंबे समय से रिक्त हैं। वर्तमान समय में स्कूल में छठी से लेकर 12वीं में 80 छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, वहीं 11वीं में सात और 12वीं में 18 छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करते हैं। स्कूल में अहम विषय के शिक्षक न होने के कारण यहां तैनात अन्य शिक्षकों पर पढ़ाई करवाने का बोझ बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल प्रबंधन समिति और अभिभावकों ने कहा कि स्कूल में शिक्षक की कमी के कारण छात्रों का भविष्य अंधकारमय बना हुआ है। मुनीश स्कूल के साथ-साथ काशापाठ स्कूल में भी कई अध्यापकों के पद खाली है। इसके कारण दो पंचायत के छात्रों को शिक्षकों के अभाव के कारण रामपुर, तकलेच और अन्य स्कूलों में जाकर शिक्षा ग्रहण करनी पड़ रही है। शिक्षकों के रिक्त पड़े पदों को भरने के बारे में कई बार प्रशासन से मांग की गई है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई कई।




उधर, उपप्रधानाचार्य यशवंत ने कहा कि स्कूल में रिक्त पड़े शिक्षक के कारण छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बिना शिक्षक के छात्रों को अन्य शिक्षकों से शिक्षा ग्रहण करनी पड़ रही है। शिक्षक के रिक्त पदों को लेकर समय-समय पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ पत्राचार किया जा रहा है। उम्मीद जताई कि जल्द रिक्त पदों को तैनाती होगी।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed