{"_id":"69f0bda0295bb12d0a03db46","slug":"the-post-of-seller-will-be-filled-in-aani-valley-cooperative-society-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-159111-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: आनी वैली सहकारी सभा में भरा जाएगा विक्रेता का पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: आनी वैली सहकारी सभा में भरा जाएगा विक्रेता का पद
विज्ञापन
अभ्यर्थी 15 मई तक सादे कागज पर कर सकते हैं आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। दी आनी वैली सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता सभा सीमित आनी में विक्रेता के रिक्त पद को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सभा प्रबंधन की ओर से अधिसूचना जारी कर योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
आवेदन प्रक्रिया 28 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थी 15 मई सांय 5:00 बजे तक आवेदन जमा कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सादे कागज पर आवेदन तैयार कर आवश्यक दस्तावेजों सहित जमा करवाना होगा। पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं कक्षा कम से कम 40 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य रखी गई है।
इसके अलावा अभ्यर्थियों को शैक्षणिक प्रमाण पत्र, सहकारी प्रशिक्षण प्रमाण पत्र और आधार कार्ड की प्रतियां आवेदन के साथ संलग्न करनी होंगी। सभा के प्रधान कृष्ण ठाकुर ने बताया कि चयन प्रक्रिया निर्धारित नियमों के तहत पूरी की जाएगी। उन्होंने क्षेत्र के पात्र युवाओं से समय पर आवेदन करने की अपील की है, ताकि उन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार का अवसर मिल सके।